
बाराबनी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव जीतने के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बाराबनी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। योगी आदित्यनाथ ने जनता से कहा कि मैं आपसे यह अपील करने आया हूं कि जिन लोगों की वजह से पिछले 15 सालों से बंगाल पहचान के संकट का सामना कर रहा है, जिन्होंने बंगाल को आतंक, माफिया राज, रंगदारी और भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है, अब उस टीएमसी की कोई जरूरत नहीं है। इन लोगों ने यहां आम जनता के सामने, युवाओं के सामने, बेटियों और बहनों के सामने डर का माहौल बना दिया है। इनकी वजह से ही माफिया पनपे हैं। इस माफिया प्रवृत्ति को बीजेपी खत्म करेगी। यही बीजेपी का संकल्प है।
जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, “यहां आप जो अराजकता, डर का माहौल, दंगे, माफिया का राज और विकास के लिए आए पैसों की हेराफेरी व भ्रष्टाचार देख रहे हैं, ठीक ऐसी ही गंभीर स्थिति 9 साल पहले उत्तर प्रदेश में भी थी। नौ साल पहले, हर दूसरे या तीसरे दिन दंगे होते थे। कोई भी त्योहार या उत्सव नहीं मनाया जा सकता था। बहनें और बेटियां असुरक्षित थीं, गुंडागर्दी अपने चरम पर थी, अपराध बेकाबू था, माफियाओं का बोलबाला था और जनता की सुविधा व विकास के लिए आने वाले पैसों की लूट होती थी। इसका एकमात्र उपाय सिर्फ एक ही है, और वह है ‘डबल-इंजन’ वाली BJP सरकार।”
रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि बंगाल में अराजकता है। विकास के फंड जो ‘कट-मनी’ और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कभी जो सपना देखा था, वह आज हमारे पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरा हो गया है। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा दिया गया है। कश्मीर में भी अब भारतीय कानून उसी तरह लागू होता है, जैसे बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश में होता है। हमें अब TMC नहीं चाहिए, जिसने पिछले 15 सालों से बंगाल को पहचान के संकट से गुज़ारा है, जिसने बंगाल को आतंक, माफिया राज और भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है
सीएम योगी ने कहा कि एक तरफ PM मोदी दिल्ली से जनता के लिए पैसा भेजते हैं, वहीं TMC के गुंडे उस पैसे को हड़प लेते हैं…”। उन्होंने कहा कि सिर्फ़ बीजेपी ही इस बात की गारंटी दे सकती है कि न कोई दंगा होगा और न ही कोई कर्फ्यू लगेगा। हम न तो गायों की हत्या होने देंगे और न ही हिंदुओं को आपस में बंटने देंगे…”।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved