img-fluid

इंदौर: मेकअप अटर्टिस्ट युवती से लाखो की ठगी, निवेश के नाम पर बड़ा लाभ दिलवाने का झांसा देकर रकम हड़प ली

April 18, 2026

इंदौर। इंदौर के परदेशीपुरा इलाके में एक मेक अप आर्टिस्ट युवती के साथ लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले युवती से दोस्ती की, फिर भरोसा जीता और निवेश के नाम पर बड़ा लाभ दिलवाने का झांसा देकर रकम हड़प ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पीड़िता दीपमाला ने पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात आरोपी हर्ष भार्गव से फीनिक्स मॉल में हुई थी, जहां वह पहले काम करती थी। मुलाकात के बाद आरोपी उससे लगातार संपर्क में रहा और धीरे-धीरे भरोसा जीत लिया।इसके बाद आरोपी ने प्रॉपर्टी और SIP यानी सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान में निवेश का लालच दिया। उसने दावा किया कि निवेश पर 25 प्रतिशत तक मुनाफा मिलेगा।


  • आरोपी ने शुरुआत में 2 लाख रुपये जमा करवाए और भरोसा दिलाया कि कुछ समय बाद अच्छा रिटर्न मिलेगा। युवती आरोपी की बातों में आ गई और धीरे-धीरे बड़ी रकम निवेश कर दी, लेकिन बाद में न तो कोई मुनाफा मिला और न ही आरोपी ने पैसे लौटाए। जब युवती को ठगी का अहसास हुआ तो उसने परदेशीपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और लोगों से ऐसे लालच में न आने की अपील की है।

    Share:

  • पाकिस्तान: 100 से ज्यादा शहरों में सड़कों पर उतरे किसान, जानें वजह

    Sat Apr 18 , 2026
    इस्लामाबाद। पाकिस्तान में शुक्रवार को किसानों ने देशभर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन ‘अंतरराष्ट्रीय किसान संघर्ष दिवस’ के मौके पर पाकिस्तान किसान राबिता कमेटी (PKRC) के आह्वान पर आयोजित किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 100 से ज्यादा शहरों में किसान सड़कों पर उतरे और सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved