img-fluid

इंदौर: VIP नंबरों की नीलामी में खुली नई सीरिज, 0001 सहित 33 नंबरों के लिए दावेदारी

November 03, 2026

  • दिवाली पर नए वाहन खरीदने वाले वाहन मालिकों में भी उत्साह
  • देर रात 0001 पर लगी 1 लाख रुपए की बोली, गुरुवार को आएंगे नतीजे, सबसे ऊंची बोली लगाने वालों को मिलेंगे पसंदीदा नंबर

इंदौर। दिवाली (Diwali) पर नए वाहन खरीदने की तैयारियों के बीच पसंदीदा वीआईपी नंबर (VIP number) हासिल करने के लिए भी वाहन मालिकों (Vehicle owners) में उत्साह है। इस बीच परिवहन विभाग (Transport Department) द्वारा जारी की नई वाहन सीरिज एमपी-09-ईडी के वीआईपी नंबरों को भी ऑनलाइन नीलामी में शामिल किया गया है। कल से शुरू हुई नीलामी में पहले दिन 0001 सहित कुल 33 नंबरों के लिए दावेदार सामने आए। सबसे खास 0001 नंबर पर शुरुआत में बोली नहीं लगी, लेकिन देर रात इसके लिए 1 लाख रुपए की बोली दर्ज की गई। 0007 सहित दूसरे पसंदीदा नंबरों के लिए भी खरीदारों ने दावेदारी की।


  • पिछली एमपी-09-ईसी सीरिज की नीलामी में 0001 नंबर 2.38 लाख रुपये में बिका था, वहीं 0007 के लिए 86 हजार और 0008 के लिए 56,500 रुपए की बोली लगी थी। इस बार भी 0001 पर अच्छी बोली मिलने की उम्मीद है। हालांकि, पहले दिन किसी भी नंबर पर एक से अधिक दावेदार नहीं आए हैं। ऐसे में गुरुवार को बोली के अंतिम दौर में ही प्रतिस्पर्धा की स्थिति साफ होगी। वीआईपी नंबरों के लिए रजिस्ट्रेशन गुरुवार दोपहर एक बजे तक कराया जा सकेगा। इसके बाद शाम पांच बजे तक ऑनलाइन बोली चलेगी। इस समय तक जिन नंबरों पर एक से अधिक दावेदार बोली लगाते रहेंगे उनके लिए बोली का समय रात 9 तक बढ़ाया जाएगा। इसके बाद सबसे बड़ी बोली लगाने वाले दावेदार को नंबर आवंटित किया जाएगा।

    दिवाली पर वाहन खरीदी से बढ़ी उम्मीद
    त्योहारी सीजन में वाहन बाजार में अच्छी ग्राहकी के चलते वीआईपी नंबरों की नीलामी में भी इस बार बेहतर प्रतिस्पर्धा की उम्मीद है। पुष्य नक्षत्र पर इंदौर में करीब 700 कारें और 1500 दोपहिया वाहन बिके थे। इसके बाद रविवार को भी करीब 700 कारों की बिक्री हुई। अब धनतेरस और दिवाली पर बड़ी संख्या में नए वाहन खरीदे जाने की संभावना है। ऐसे में नए वाहन के साथ मनपसंद नंबर लेने के इच्छुक ग्राहक भी नीलामी में शामिल होंगे, जिससे बोली काफी ऊंची जाने की उम्मीद है।

    Share:

  • इंदौर: कबीटखेड़ी एसटीपी में नहीं लगाए संसाधन एजेंसी पर 5 लाख की पेनल्टी

    Tue Nov 3 , 2026
    कमिश्नर ने दौरे के दौरान दी थी चेतावनी इंदौर। कबीटखेड़ी ट्रीटमेंट प्लांट (Kabitkhedi STP) में कई संसाधन (resources) लगाए जाने थे, जिसको लेकर वहां काम कर रही एजेंसी (Agency) को कमिश्नर ने चेतावनी दी थी, मगर उसके बावजूद तय समयावधि में उपकरण नहीं लगाने को लेकर एजेंसी पर 5 लाख का जुर्माना (fined ₹5 lakh) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved