img-fluid

गोवा की साध्वी सैल बनी मिस इंडिया 2026, राजनंदिनी फर्स्ट और अद्वैता रहीं सेकंड रनरअप

April 19, 2026

भुवनेश्वर। शनिवार को भुवनेश्वर के केआईआईटी (KIIT, Bhubaneswar) में 61वें मिस इंडिया प्रतियोगिता (61st Miss India Grand Finale) का आयोजन हुआ जहां साल 2026 का मिस इंडिया वर्ल्ड खिताब (Miss India World title year 2026) गोवा की साध्वी सैल (Sadhvi sail) ने अपने नाम किया। साध्वी ने टॉप 3 में उत्तर प्रदेश की अद्वैता और महाराष्ट्र की राजनंदिनी को पछाड़कर यह खिताब अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में राजनंदिनी मिस इंडिया 2026 की फर्स्ट रनरअप और अद्वैता सेकंड रनरअप बनीं।

कई सेलेब्स हुए शामिल, हुईं धमाकेदार परफॉर्मेंस
इस इवेंट में सेलिना जेटली, मधुर भंडारकर, जीनत अमान, टेंरेस लुईस, अमाल मलिक, नेहा धूपिया शामिल नजर आए। इवेंट को मनीष पॉल और सारा जेन डियाज ने होस्ट किया। वहीं लॉरेन गॉटलिब और ईशान खट्टर की डांस परफॉर्म देखने को मिली। साथ ही जुबिन नौटियाल अपनी सुरीली आवाज से इवेंट में समा बांधते दिखे।


  • ईशान खट्टर इवेंट में पहुंचे
    ईशान खट्टर अपने डांस परफॉर्म से पहले 61वें मिस इंडिया इवेंट में पहुंचे। उन्होंने सभी प्रतियोगियों को शुभकामनाएं दीं। वह भी इस इवेंट का हिस्सा बनकर और अपनी डांस परफाॅर्मेंस को लेकर उत्साहित थे।

    जीनत अमान और नेहा धूपिया के अलावा कई सेलेब्स इवेंट में नजर आए
    मिस इंडिया इवेंट के रेड कारपेट पर जीनत अमान, नेहा धूपिया, डायरेक्टर मधुर भंडारकर, सिंगर अमाल मलिक जैसे कई सेलेब्स दिखाई दिए। कुछ सेलेब्स इस इवेंट के जज बने तो कुछ यहां पर परफाॅर्म करने पहुंचे।

    सेलिना जेटली भी ग्लैमरस लुक में दिखीं
    एक लंबे वक्त के बाद सेलिना जेटली ग्लैमर वर्ल्ड में एक्टिव हुईं। वह भी मिस इंडिया इवेंट में शामिल हुईं। उनका गाउन लुक काफी चर्चा में रहा।

    मनीष पॉल ने होस्ट किया इवेंट, सिंगर जुबिन नौटियाल ने गाया गाना
    मिस इंडिया के स्टेज पर मनीष पॉल ने इवेंट को होस्ट किया। जज से सबको रूबरू करवाया। इसके बाद सिंगर जुबिन नौटियाल ने अपनी मीठी, सुरीली आवाज में गाना गया। इस परफॉर्मेंस के दौरान मिस इंडिया का गाउन राउंड भी हुआ। मिस इंडिया का ताज जीतने के लिए प्रतियोगी काफी मेहनत करती दिखीं।

    मिस इंडिया टॉप 15 प्रतियोगियों ने दिया अपना परिचय
    मिस इंडिया इवेंट में 30 प्रतियोगी शामिल हुई थीं। एक अहम राउंड के बाद केवल 15 प्रतियोगी रह गईं। सबने जज के सामने अपना परिचय दिया।

    ब्यूटी पेजेंट में रह गईं टॉप 8 प्रतियोगी, ईशान खट्टर ने किया डांस
    आगे चलकर इस कॉम्पिटिशन में सिर्फ 8 प्रतियोगी ही बची थीं। इसके बाद लॉरेन गॉटलिब ने जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस दी। इसके बाद एक्टर ईशान खट्ट ने भी जबरदस्त डांस किया। इवेंट में समा ही बांध दिया।

    मिस इंडिया 2026 के फाइनल में फर्स्ट रनरअप राजनंदिनी पवार और सेकंड रनरअप डॉ. श्री अद्वैता बनी हैं। साध्वी सैल के सिर पर मिस इंडिया 2026 का ताज सजा। मिस इंडिया बनकर वह काफी खुश हैं। अब वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

    Share:

  • रूस से तेल खरीद में भारत को बड़ी राहत, ट्रंप की छूट से बढ़ेगा आयात, नया रिकॉर्ड संभव

    Sun Apr 19 , 2026
    नई दिल्ली। वैश्विक तनाव और युद्ध जैसे हालात के बीच भारत (India) के लिए ऊर्जा मोर्चे पर राहत की खबर सामने आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने भारत सहित कई देशों को 16 मई तक रूस (Russia) से कच्चा तेल (Crude Oil) खरीदने की अनुमति दे दी है। इस फैसले […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved