img-fluid

श्रीनगर एयरपोर्ट पर 2 अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिया, चेकिंग में मिला प्रतिबंधित गार्मिन सैटेलाइट फोन

April 19, 2026

श्रीनगर: श्रीनगर एयरपोर्ट (Srinagar Airport) पर 2 अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है. एयरपोर्ट की सिक्योरिटी टीम (Airport Security Team) को नियमित जांच के दौरान उनके सामान से एक प्रतिबंधित ‘गार्मिन’ (Garmin) सैटेलाइट फोन/ट्रैकर मिला था. इसमें से एक नागरिक की पहचान जेफरी स्कॉट प्रैथर के रूप में हुई है. अधिकारियों ने बताया कि इन दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.

बता दें कि गार्मिन’ सैटेलाइट फोन कोट्रैक करना काफी मुश्किल होता है. जम्मू-कश्मीर जैसे संवेदनशील क्षेत्र में आतंकवाद और अवैध गतिविधियों में इसके दुरुपयोग का खास खतरा रहता है. इसके साथ ही बॉर्डर एरिया में संवेदनशीलता को देखते हुए एयरपोर्ट पर अमेरिका नागरिकों के पास से इसकी बरामदगी ने कई सवाल खड़े किए हैं.


  • क्या कहते हैं नियम?
    भारत में बिना सरकार की मंजूरी सैटेलाइट फोन के इस्तेमाल पर पाबंदी है. गाइडलाइन के मुताबिक, यात्रियों को देश में सैटेलाइट कम्युनिकेशन डिवाइस अपने साथ रखने या इस्तेमाल करने से पहले दूरसंचार विभाग से लिखित में इजाजत लेना जरूरी है. बता दें कि पहले भी विदेशी नागरिकों और भारतीय नागरिकों के पास से सैटेलाइट कम्युनिकेटर अपने साथ रखने के मामले में एक्शन लिया जा चुका है.

    पहले कब-कब हुआ एक्शन?
    बता दें कि बीते साल मई में पुडुचेरी में एयरपोर्ट पर एक अमेरिकी डॉक्टर को रोका गया था, उसके पास से एक Iridium सैटेलाइट फोन मिला था. इससे पहले एक चीनी नागरिक और एक ब्रिटिश अधिकारी के पास से भी सैटेलाइट फोन मिले थे. अलग-अलग मामले में इन्हें एयरपोर्ट और होटलों में बिना इजाजत सैटेलाइट डिवाइस अपने साथ रखने के लिए हिरासत में लिया गया था.

    Share:

  • बांग्लादेश में भारत के नए हाई कमिश्नर होंगे दिनेश त्रिवेदी, बंगाल चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा दांव

    Sun Apr 19 , 2026
    नई दिल्ली: भारत सरकार (Government of India) ने दिनेश त्रिवेदी (Dinesh Trivedi) को बांग्लादेश (Bangladesh) में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया है. यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब भारत और बांग्लादेश के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत जारी है और दोनों देश अपने संबंधों को संतुलित और मजबूत बनाए रखने की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved