img-fluid

नहीं माने तो सारे पुल और पावर प्लांट उड़ा देंगे…इस्लामाबाद वार्ता से पहले ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

April 19, 2026

नई दिल्ली: पाकिस्तान (Pakistan) की राजधानी इस्लामाबाद (Islamabad) में युद्धविराम समझौते के लिए दूसरे दौर की वार्ता शुरू होने से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि अगर ईरान प्रस्तावित समझौते को ठुकराता है, तो अमेरिका उसके पुलों और पावर प्लांट्स पर हमला करेगा. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल (Truth Social) पर लंबी पोस्ट में ईरान पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में सीजफायर तोड़ने का आरोप लगाया.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने होर्मुज में गोलीबारी की, जिसे उन्होंने सीजफायर का ‘पूर्ण उल्लंघन’ बताया. उनके अनुसार, इस हमले में फ्रांस और ब्रिटेन से जुड़े जहाजों को निशाना बनाया गया, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘ईरान ने कल होर्मुज में गोलीबारी की, यह हमारे सीजफायर समझौते का पूरी तरह उल्लंघन है. एक फ्रांसीसी जहाज और यूनाइटेड किंगडम के एक मालवाहक जहाज की ओर कई गोलियां दागी गईं.’


  • ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान की कार्रवाई खुद उसके खिलाफ जा रही है और इससे अमेरिकी नेतृत्व वाली नाकाबंदी और मजबूत हो रही है. उन्होंने कहा, ‘वे बिना जाने हमारी मदद कर रहे हैं और होर्मुज के बंद होने से उन्हें ही रोजाना करीब 500 मिलियन डॉलर का नुकसान हो रहा है.’ उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान न्यायसंगत और उचित समझौते को स्वीकार नहीं करता, तो अमेरिका बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई करेगा.

    डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पोस्ट में कहा, ‘अमेरिका के टेक्सास, लुइसियाना और अलास्का से कई जहाज माल लोड करने जा रहे हैं, यह सब IRGC की वजह से हो रहा है, जो हमेशा ताकतवर दिखना चाहता है. हम एक बहुत ही उचित और न्यायसंगत समझौता पेश कर रहे हैं, और उम्मीद है कि वे इसे स्वीकार करेंगे. अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया, तो ईरान के हर एक पावर प्लांट और हर एक पुल को अमेरिका तबाह कर देगा. अब और ‘नरमी’ नहीं! अगर उन्होंने समझौता नहीं किया, तो जो करना जरूरी है, उसे करना मेरे लिए सम्मान की बात होगी. यह काम पिछले 47 वर्षों में अन्य राष्ट्रपतियों को करना चाहिए था. अब वक्त आ गया है कि ईरान की किलिंग मशीन को खत्म किया जाए!’

    वेंस, विटकॉप और कुशनर जाएंगे इस्लामाबाद
    डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की कि अमेरिकी प्रतिनिधि बातचीत के लिए इस्लामाबाद जा रहे हैं. उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, ‘मेरे प्रतिनिधि पाकिस्तान के इस्लामाबाद जा रहे हैं, वे कल शाम तक वहां पहुंचेंगे.’ इससे पहले उन्हों न्यूयॉर्क पोस्ट को दिए इंटरव्यू में बताया कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे. उनके साथ विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर सोमवार रात इस्लामाबाद पहुंचेंगे. बता दें कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक है. इस रास्ते से दुनिया के करीब 20 प्रतिशत तेल और गैस का परिवहन होता है. यहां किसी भी तरह का तनाव वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर डालता है.

    Share:

  • उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास, बनीं स्वामी हर्षानंद गिरि

    Sun Apr 19 , 2026
    उज्जैन। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर उज्जैन (Ujjain) के मौनी तीर्थ आश्रम में पंचायती निरंजनी अखाड़ा के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी सुमनानंद गिरि महाराज (Swami Sumananand Giri Maharaj) के सानिध्य में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, कंटेंट क्रिएटर और मॉडल हर्षा रिछारिया (Harsha Richharia) ने संन्यास ग्रहण कर लिया। यह पूरा आयोजन धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved