
पटना। पटना से 30 किलोमीटर दूर मनेर में एक शवयात्रा में शामिल हुए 16 लोग एक साथ कोविड-19 संक्रमित हो गए हैं। पिछले दिनों मनेर के देवी स्थान में एक व्यक्ति की मौत हुई थी और उसके बाद उसकी शवयात्रा में कई लोग शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि शवयात्रा में शामिल होने के बाद से ही ज्यादातर लोगों की तबीयत खराब हो गई। प्रशासन को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने शवयात्रा में शामिल हुए सभी 38 लोगों का कोविड-19 टेस्ट कराया, जिनमें से 16 लोग संक्रमित पाए गए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved