
नई दिल्ली। वैश्विक बाजार (Global Market) में एक बार फिर सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। डोनाल्ड ट्रंप (donald trump) के ताजा बयान के बाद सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ा है, जबकि चांदी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
मंगलवार, 21 अप्रैल को इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड की कीमत में गिरावट आई। COMEX Gold करीब 4 डॉलर टूटकर 4,816.77 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और अमेरिका-ईरान के बीच टकराव के बीच निवेशकों की रणनीति बदलती दिख रही है।
डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कहा है कि जब तक ईरान के साथ समझौता नहीं होता, तब तक अमेरिका ब्लॉकेड नहीं हटाएगा। इसके जवाब में ईरान ने भी होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने से इनकार किया है।
इस खींचतान ने बाजार में अनिश्चितता बढ़ा दी है, जिसका सीधा असर कीमती धातुओं पर पड़ा है।
घरेलू वायदा बाजार MCX पर भी गिरावट दिखी।
चांदी की कीमत में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला है। अपने ऑल टाइम हाई से तुलना करें तो यह अब तक करीब 1,87,552 रुपये तक सस्ती हो चुकी है।
गौरतलब है कि MCX पर चांदी ने 4.20 लाख रुपये प्रति किलोग्राम का रिकॉर्ड स्तर छुआ था।
विशेषज्ञों के मुताबिक:
मिडिल ईस्ट के हालात और संयुक्त राज्य अमेरिका–ईरान के बीच जारी तनातनी का असर फिलहाल सोने-चांदी की कीमतों पर साफ दिख रहा है। आने वाले दिनों में यह ट्रेंड और तेज हो सकता है, खासकर अगर तनाव और बढ़ता है या कोई बड़ा कूटनीतिक फैसला सामने आता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved