img-fluid

VIP कल्चर से दूर दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, नंगे पैर भक्ति में लीन नजर आया कपल

April 21, 2026
 

नई दिल्ली। क्रिकेट(cricket) और बॉलीवुड (Bollywood couple)की चर्चित जोड़ी (Virat Kohli)और (Anushka Sharma) एक बार फिर अपनी आध्यात्मिक यात्रा को लेकर सुर्खियों में हैं। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर यह कपल Vrindavan पहुंचा, जहां उन्होंने प्रसिद्ध संत (Premanand Maharaj)के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया।

 आम श्रद्धालुओं की तरह सुना प्रवचन
विराट और अनुष्का ने किसी वीआईपी की तरह नहीं, बल्कि आम भक्तों की तरह बैठकर प्रवचन सुना। दोनों पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आए और Radha Krishna की आराधना में डूबे दिखे। उनकी सादगी और समर्पण ने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।

नंगे पैर गलियों में चलते दिखे ‘विरुष्का’
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कपल को वृंदावन की गलियों में नंगे पैर चलते देखा गया। भीषण गर्मी के बावजूद दोनों ने किसी तरह की विशेष सुविधा नहीं ली और पूरी श्रद्धा के साथ गुरु के दरबार तक पहुंचे।
लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा— “सच्ची भक्ति वही है, जहां दिखावा नहीं, सिर्फ समर्पण होता है।” राधिका वाटिका में किए दर्शन
कपल राधिका वाटिका भी गया, जहां उन्होंने बड़े महाराज के दर्शन किए। जैसे ही लोग उन्हें पहचान पाए, फोटो और वीडियो बनाने की होड़ लग गई। इसके बावजूद दोनों शांत भाव से पूजा-पाठ में लगे रहे।

 एयरपोर्ट पर दिखे संस्कार
एक और वीडियो में अनुष्का शर्मा एक व्यक्ति के पैर छूकर आशीर्वाद लेती नजर आईं, फिर उन्हें गले लगाया। इस व्यवहार ने फैंस को खासा प्रभावित किया।
बताया जा रहा है कि यह शख्स Premanand Maharaj के आश्रम से जुड़े संत हो सकते हैं, जो कपल को रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे थे।

पारंपरिक लुक में दिखा अलग अंदाज
इस दौरान विराट और अनुष्का ट्रेडिशनल पहनावे में नजर आए। गले में तुलसी की माला और माथे पर तिलक लगाए दोनों पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंगे दिखे।

  •  5 महीनों में तीसरी बार दर्शन
    गौरतलब है कि पिछले 5 महीनों में यह तीसरा मौका है, जब विराट-अनुष्का Premanand Maharaj के दर्शन करने पहुंचे हैं। व्यस्त शेड्यूल, खासकर आईपीएल 2026 के बीच विराट का इस तरह आध्यात्म की ओर झुकाव लोगों को काफी प्रभावित कर रहा है।

    Share:

  • भाजपा कार्यशाला के लिए मेहमानों का आना शुरू, स्टेशन पर अतिथियों का पारंपरिक स्वागत

    Tue Apr 21 , 2026
    6 राज्यों के 350 से अधिक कार्यकर्ता होंगे शामिल इंदौर। भाजपा की क्षेत्रीय कार्यशाला को लेकर शहर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यशाला में शामिल होने वाले अतिथि भाजपा कार्यकर्ताओं का आगमन शुरू हो चुका है। सोमवार रात और मंगलवार सुबह से ही रेलवे स्टेशन पर विभिन्न राज्यों और जिलों से आने वाले कार्यकर्ताओं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved