img-fluid

इंदौर में भक्तिभाव के साथ मनाया श्री धरणीधर पाश्र्वनाथ जिनालय का 12वां वर्षगांठ महोत्सव

April 24, 2026

इंदौर। श्री धरणीधर पाश्र्वनाथ जिनालय की 12वीं वर्षगांठ उत्साह और उमंग के साथ मनाई गई। मातृ हृदय अमितगुणा श्रीजी महाराज की प्रेरणा से आयोजित इस महोत्सव में बड़ी संख्या में श्वेतांबर जैन समाजजन एकत्रित हुए। हाईलिंक सिटी स्थित पाश्र्व कल्पतरु धाम में शुक्रवार को धर्म और भक्ति का उत्साह देखा गया। अध्यक्ष पुंडरिक पालरेचा ने बताया की वर्षगांठ महोत्सव की शुरुआत अलसुबह समाजजनों का जिनालय आगमन शुरू हो गया था। सुबह 6.45 बजे मूलनायक भगवान श्री धरणीधर दादा के भव्य अभिषेक के साथ हुई। इसके पश्चात विधि-विधान से सत्तरभेदी पूजन संपन्न किया गया। समाजजनों ने केसर, पुष्प, ब्रास और मुकुट पूजा के माध्यम से प्रभु की भक्ति की। मंत्रोच्चार और भक्ति गीतों से पूरा मंदिर परिसर धर्ममय हो गया।

गाजे-बाजे के साथ हुआ ध्वजारोहण
आयोजन का मुख्य आकर्षण शिखर पर ध्वजारोहण का रहा। सुबह 8 बजे गाजे-बाजे के साथ जयकारों के बीच मंदिर के शिखर पर नई धर्मध्वजा फहराई गई। इस दृश्य के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। धार्मिक अनुष्ठानों के पश्चात सभी उपस्थित समाजजनों के लिए नवकारसी (स्वल्पाहार) का आयोजन किया गया।


  • इन प्रमुख समाजजनों की रही उपस्थिति
    इस अवसर पर विजय मेहता, मनीष सुराणा, संजय मोगरा, शांतु पालरेचा, दीपेश-मोना कोठारी, अरविंद डोसी, सिद्धांत जैन, अर्पित मारू, दीपक सुराणा, सुरेश लोढ़ा, दिलीप खिमेसरा, अनिल महाराजा, प्रदीप जैन, विशाल बम, सुरेश बोथरा, पीयूष संघवी, आनंद भंसाली सहित समाज के कई प्रबुद्धजन और गणमान्य सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    विजय मेहता ने चढ़ाई ध्वजा
    जैन श्वेताम्बर महासंघ के अध्यक्ष विजय मेहता द्वारा हर वर्ष ध्वजा का लाभ लिया जाता है। आज भी मंदिर के 12वें वर्षगांठ महोत्सव पर मेहता परिवार द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर उनके परिवार के साथ ही मनीष सुराणा भी मौजूद रहे।

    Share:

  • 6 राज्यों की कार्यशाला से निकले वक्ता तैयार करेंगे कार्यकर्ता

    Fri Apr 24 , 2026
    जनप्रतिनिधि के साथ नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं को देंगे ट्रेनिंग इंदौर। 6 राज्यों के वक्ताओं की कार्यशाला समाप्त होने के बाद यहां से निकले वक्ता प्रदेशभर में कार्यकर्ता तैयार करने निकलेंगे। जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ-साथ पार्टी में शामिल नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति -नीति बताने के लिए अगले माह से प्रशिक्षण वर्ग लगेंगे। सात राज्यों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved