img-fluid

इंदौर में बेखौफ बदमाशों का आतंक, इंजीनियर पर चाकू से हमला करने की कोशिश 

April 24, 2026

इंदौर। इंदौर में बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका एक और मामला सामने आया है। जहां दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक इंजीनियर को निशाना बनाने की कोशिश की, हालांकि युवक की सूझबूझ से उसकी जान बच गई, वही यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।


  • दरअसल मामला इंदौर का है, जहां शिवम चतुर्वेदी, जो एक दवा कंपनी में इंजीनियर हैं, अपने निजी काम से घर से निकले थे। वही कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे कि दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया, पहले उनसे पता पूछने के बहाने बातचीत की और इसी दौरान पीछे बैठे बदमाश ने अचानक धारदार चाकू निकाल लिया। खतरा भांपते ही शिवम ने तुरंत अपनी गाड़ी सड़क पर छोड़ी और वहां से भागकर अपनी जान बचाई, वारदात के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। वही यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, फुटेज के आधार पर पुलिस अज्ञात आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने में जुटी हुई है।

    Share:

  • 'ओम पुरी ने मेरी बहन को धोखा दिया', अन्नू कपूर का बयान वायरल

    Fri Apr 24 , 2026
    डेस्क। दिवंगत ओम पुरी को भारत के सबसे काबिल कलाकारों में से एक माना जाता है, लेकिन उनके साथ अन्नू कपूर की कुछ कड़वी और दर्द भरी यादें भी जुड़ी हुई हैं। ओम पुरी ने अन्नू कपूर की बहन सीमा कपूर से शादी की थी। बाद में जब सीमा प्रेग्नेंट थीं तब दिवंगत अभिनेता ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved