img-fluid

RBI ने कैंसिल किया Paytm पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस, अब जमा पैसों का क्या होगा?

April 25, 2026

नई दिल्ली. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI(  ने Paytm पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस कैंसिल (License) कर दिया है. साथ ही इस नियम को तत्काल प्रभाव से लागू किया. RBI अब इस मामले को लेकर हाईकोर्ट भी जाएगा. पेटीएम पेमेंट्स बैंक के ऑफिशियल पोर्टल पर एक बैनर लिस्ट है. बैनर पर बताया है कि जमाकर्ताओं (Depositors) का पैसा सुरक्षित है. साथ ही सभी के डिपॉजिट लौटाने के लिए पर्याप्त फंड है.


  • Paytm पेमेंट्स बैंक कैसे लौटाएगा पैसा?
    Paytm पेमेंट्स बैंक और RBI की तरफ से कहा जा चुका है कि लोगों की रकम वापस कर दी जाएगी. हालांकि पेटीएम पोर्टल पर रुपये लौटाने का प्रोसेस अभी नोटिस में नहीं बताया है. जल्द ही कंपनी इसके बारे में डिटेल्स शेयर करेगी.

    RBI ने ऐसा क्यों किया?
    RBI द्वारा Paytm पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस कैंसिल करने के पीछे कुछ खास वजह रही हैं, जिसमें बैंक का काम सही तरीके से नहीं चल रहा था. खाताधारकों के हित को खतरा था, मैनेजमेंट पर भरोसा नहीं और शर्तों का पालन नहीं किया जा रहा था.

    RBI इससे पहले भी Paytm पेमेंट्स बैंक को लेकर सख्ती बरत चुका है. 2022 में नए ग्राहक जोड़ने पर रोक लग चुकी है और 2024 में खाते में पैसा डालने पर भी रोक लग चुकी है. इसके बाद पेटीएम फास्टैग भी प्रभावित हुए हैं.

    पेटीएम और पेटीएम पेमेंट्स बैंक में क्या अंतर है.
    पेटीएम और पेटीएम पेमेंट्स बैंक ऐप दोनों ही अलग-अलग है. RBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस कैंसिल किया है. अब पेटीएम पेमेंट्स बैंक एक बैंक के रूप में काम नहीं कर पाएगा. हालांकि पेटीएम ऐप अभी भी अपना काम करता रहेगा. Paytm की पेरेंटल कंपनी One 97 कम्युनिकेशन ने एक बयान जारी कर बताया है कि वह सहयोगी इकाई पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड से अलग है.

    Share:

  • तेलंगाना: मंत्रियों के वेतन में 50% कटौती कर 14,000 करोड़ का कर्ज चुकाएगी रेवंत रेड्डी सरकार

    Sat Apr 25 , 2026
    हैदराबाद। तेलंगाना (Telangana) की रेवंत रेड्डी सरकार (Revanth Reddy Government) ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के कल्याण के लिए एक मिसाल पेश की है. मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी (Chief Minister Revanth Reddy) की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक में मंत्रियों के वेतन में 50% की स्वैच्छिक कटौती करने और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के 14,000 करोड़ रुपये […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved