img-fluid

“यह कैसी भाषा है?” ममता बनर्जी का अमित शाह पर तीखा पलटवार, चुनावी बयानबाजी से गरमाई बंगाल की सियासत

April 25, 2026

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) के एक बयान पर कड़ा ऐतराज जताते हुए तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि चुनावी माहौल में इस तरह की भाषा का इस्तेमाल लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है।

हावड़ा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने सवाल उठाया कि एक केंद्रीय गृह मंत्री इस तरह की चेतावनी कैसे दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि “क्या कोई मंत्री इस तरह कह सकता है कि लोगों को उल्टा लटका दिया जाएगा?” ममता ने आरोप लगाया कि इस तरह की भाषा के बावजूद भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में जीत का दावा नहीं कर सकती।


  • दरअसल, अमित शाह ने एक रैली के दौरान कहा था कि अगर चुनाव के बाद उनके कार्यकर्ताओं या समर्थकों को परेशान किया गया तो “उन्हें उल्टा लटका दिया जाएगा।” इसी बयान का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने भाजपा पर तीखा हमला बोला।

    ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव के पहले चरण में भारी मतदान ने यह साफ कर दिया है कि जनता का रुझान उनकी पार्टी के पक्ष में है और आने वाले चरणों में भी तृणमूल कांग्रेस मजबूत प्रदर्शन करेगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा नेताओं की बढ़त के दावे सिर्फ अस्थायी हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कोलकाता जैसे शहर को लेकर की गई टिप्पणियां गलत हैं। उन्होंने कोलकाता को देश के प्रमुख औद्योगिक और सांस्कृतिक शहरों में से एक बताया और कहा कि इसे झुग्गी-झोपड़ियों का शहर कहना वास्तविकता से दूर है।

    Share:

  • WhatsApp में आ रहा Facebook का यह कमाल फीचर, बिना ऐप खोले होगी चैटिंग

    Sat Apr 25 , 2026
    डेस्क: व्हाट्सएप अपने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक बेहद उपयोगी फीचर पर काम कर रहा है. जल्द ही यूजर्स बिना ऐप पूरी तरह खोले सीधे स्क्रीन पर आने वाले फ्लोटिंग बबल से चैट कर सकेंगे. यह फीचर फेसबुक मैसेंजर के चैट बबल्स की तरह काम करेगा और मल्टीटास्किंग को पहले से कहीं आसान बना देगा. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved