
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) का साथ छोड़ने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने वाले राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शनिवार (25 अप्रैल, 2026) को AAP पर तीखा हमला किया है. उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है. राघव चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के सबसे बड़े कारणों में से एक अरविंद केजरीवाल का चर्चित आलीशान बंगला था.
उन्होंने कहा कि आज शनिवार (25 अप्रैल, 2026) को दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के आलीशान बंगला पार्ट-2 की तस्वीरें सामने आईं हैं. मेरा मानना है कि जब अरविंद केजरीवाल ने पहला आलीशान बंगला बनाया था, उसकी वजह से आम आदमी पार्टी की छवि तार-तार हुई थी और दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी के हारने के सबसे बड़े कारणों में केजरीवाल का आलीशान बंगाल शामिल था.
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि आज दिल्ली चुनाव को खत्म हुए एक साल का समय भी नहीं बीता है और अरविंद केजरीवाल का आलीशान बंगाल पार्ट-2 बनकर सामने आ गया है. उसकी जो तस्वीरें सामने आईं हैं, उसमें वह बंगला बहुत ही आलीशान नजर आ रहा है.
उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि आम आदमी पार्टी (AAP) को इन सभी मुद्दों पर गंभीरता से चिंता करनी चाहिए. न जानें अब कैसे आम आदमी पार्टी के जो बचे-कुचे भले कार्यकर्ता रह गए हैं, वो कैसे इसका जवाब देंगे. जब दिल्ली के गली और मोहल्लों में लोग आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से अरविंद केजरीवाल के पहले आलीशान बंगले और अब इस आलीशान बंगला पार्ट-2 के बारे में पूछेंगे, तो वे कैसे उन सभी का जवाब दे पाएंगे. आम आदमी पार्टी को इस बारे में बेहद गंभीरता से सोचने और विचार करने की जरूरत है.’
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved