भोपाल। भारत के प्रख्यात फोटोग्राफर और फोटो जर्नलिस्ट रघु राय का 83 वर्ष की उम्र में निधन (Raghu Rai’s) हो गया। परिवार ने उनके निधन की पुष्टि की है। उनके जाने से भारतीय फोटोग्राफी (indian photography) और पत्रकारिता जगत में एक बड़ा शून्य पैदा हो गया है।
रघु राय को भारतीय फोटोग्राफी का एक मजबूत स्तंभ माना जाता था। भोपाल गैस त्रासदी की जब भी चर्चा होती है, तो उनकी खींची गई तस्वीरें उस दर्दनाक घटना की सबसे सशक्त गवाही के रूप में सामने आती हैं। उनकी तस्वीरों ने न सिर्फ भारत, बल्कि पूरी दुनिया को इस त्रासदी की भयावहता से रूबरू कराया।
उन्होंने अपने कैमरे से कई ऐतिहासिक शख्सियतों को भी अमर किया। इंदिरा गांधी और मदर टेरेसा जैसी हस्तियों की उनकी तस्वीरें आज भी फोटोग्राफी की मिसाल मानी जाती हैं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने 18 से अधिक किताबें लिखीं और उनके काम को Time, Life, The New York Times और The Sunday Times जैसे अंतरराष्ट्रीय प्रकाशनों में प्रमुखता से स्थान मिला।
रघु राय तीन बार वर्ल्ड प्रेस फोटो जूरी के सदस्य रहे और दो बार UNESCO की अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता में जज के रूप में शामिल हुए।
उनका निधन सिर्फ एक व्यक्ति का जाना नहीं, बल्कि भारतीय फोटोग्राफी के एक स्वर्णिम युग का अंत माना जा रहा है। देशभर में कला और मीडिया जगत से जुड़े लोग उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved