img-fluid

UP: मुरादाबाद के लाजपत नगर में पोस्टरों से बढ़ा विवाद, लिखा- हिंदू के अलावा कोई यहां मकान न लें

April 27, 2026

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुरादाबाद जिले (Moradabad District) के लाजपत नगर स्थित श्रीराम सोसाइटी (Shri Ram Society) में घरों के बाहर लगाए गए ‘हिंदू सनातनी सोसाइटी’ के पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन पोस्टरों की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद शहर में इस संवेदनशील मुद्दे पर चर्चा तेज हो गई है। यह मामला दो साल पहले शिव मंदिर वाली गली में लगे सामूहिक पलायन के पोस्टरों की घटना की याद भी ताजा कर रहा है।

मकानों की बिक्री से शुरू हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि श्रीराम सोसाइटी के कुछ निवासी अपने मकान बेचना चाहते हैं। स्थानीय जानकारी के अनुसार, कुछ खास समुदाय के खरीदार इन मकानों के लिए अधिक कीमत देने को तैयार हैं, जबकि अन्य खरीदार कम दाम दे रहे हैं। इसी स्थिति को लेकर सोसाइटी के लोगों में यह आशंका पैदा हो गई है कि नए खरीदारों के आने से इलाके का सामाजिक और सांस्कृतिक माहौल बदल सकता है।


  • धीरे-धीरे बढ़ा पोस्टरों का दायरा
    शनिवार को कुछ घरों से शुरू हुआ यह विरोध रविवार तक 25 से अधिक घरों तक पहुंच गया। पोस्टरों पर भगवान श्रीराम की तस्वीर के साथ लिखा गया है कि यह क्षेत्र “पूर्णतः हिंदू सनातनी सोसाइटी” है और अन्य समुदाय के लोगों से यहां मकान न खरीदने की अपील की गई है।

    पुलिस ने संभाली स्थिति, फिलहाल शांति
    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने कटघर पुलिस को मौके पर भेजकर लोगों से बातचीत करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, अब तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

    कानूनी पहलू भी चर्चा में
    कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार, पोस्टरों में किसी धर्म विशेष का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया गया है और ‘दूसरे पक्ष’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। इस वजह से यह मामला कानूनी कार्रवाई के लिहाज से जटिल बन जाता है, भले ही इससे सामाजिक तनाव की स्थिति बन रही हो। फिलहाल इलाके में माहौल संवेदनशील जरूर है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है।

    Share:

  • बंगाल के उत्तर 24 परगना में PM मोदी की रैली से पहले भारी हिंसा... पत्थरबाजी-बमबाजी और फायरिंग में 3 घायल

    Mon Apr 27 , 2026
    कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) के उत्तर 24 परगना जिले (North 24 Parganas district) में रविवार रात को भारी हिंसा भड़क गई। यह घटना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की सोमवार को होने वाली जनसभा से कुछ घंटे पहले हुई। मामले में जगद्दल पुलिस स्टेशन के सामने तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress- TMC) और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved