img-fluid

इस्राइल के पूर्व पीएम नेफ्ताली बेनेट और येर लैपिड की पार्टियों का विलय, नेतन्याहू की बढ़ेंगी मुश्किलें

April 27, 2026

तेल अवीव. इस्राइल (Israel) के प्रधानमंत्री (PM) बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) पहले ही ईरान युद्ध (Iran War) के चलते लोगों की आलोचना झेल रहे हैं। अब नेतन्याहू की परेशानी ओर बढ़ने वाली है। दरअसल इस्राइल के पूर्व पीएम (Former PM) नेफ्ताली बेनेट (Naftali Bennett) और येर लैपिड (Yair Lapid) की राजनीतिक पार्टियों का विलय हो गया है। दोनों ने मिलकर ‘न्यू टुगेदर’ नाम से नई पार्टी बनाई है, जिसका नेतृत्व नेफ्ताली बेनेट करेंगे।

शनिवार को दोनों नेताओं ने किया विलय का एलान
यरूशलम पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों नेताओं ने शनिवार को अपनी-अपनी पार्टियों येस एटिड और बेनेट 2026 के विलय का एलान किया। इस्राइल में आगामी अक्तूबर तक आम चुनाव होने हैं। ऐसे में न्यू टुगेदर के बैनर तले ही दोनों पार्टियों के नेता चुनाव लड़ेंगे। इस विलय से विपक्षी गुट को मजबूती मिलने की उम्मीद है और इससे इस्राइल के राजनीतिक परिदृश्य में बदलाव की उम्मीद की जा रही है।


  • पूर्व पीएम नेफ्ताली बेनेट ने इसे ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा, मैं अपने देश के लिए अब तक का सबसे देशभक्तिपूर्व और यहूदीवादी कदम उठा रहा हूं। उन्होंने कहा कि यह एकता विभाजन के युग का अंत है। येर लैपिड ने भी मतदाताओं से नई पार्टी का समर्थन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश को नेफ्ताली बेनेट के पीछे एकजुट होना चाहिए। उन्होंने हंगरी का उदाहरण दिया, जहां एकजुट विपक्ष ने जीत हासिल की।

    7 अक्तूबर के हमलों की उच्च स्तरीय जांच का एलान
    नई पार्टी ने एलान कर दिया है कि वे सिर्फ यहूदी दलों के साथ गठबंधन करेंगे और अरब दलों के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा। नई पार्टी ने साफ कर दिया है कि अगर वे सत्ता में आते हैं तो उनकी सरकार 7 अक्तूबर के हमलों की जांच के लिए आयोग गठित करेगी। साथ ही सार्वभौमिक सैन्य भर्ती कानून को लागू किया जाएगा। दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री के कार्यकाल को 8 साल तक किया जाएगा। बेनेट और लैपिड ने अपनी पार्टियों के विलय के मौके पर यशर पार्टी के नेता आइजेनकोट को भी गठबंधन में शामिल होने का न्योता दिया।

    Share:

  • कमाई का खेल जारी, माइकल, भूत बंगला और धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर खड़ा किया बड़ा मुकाबला

    Mon Apr 27 , 2026
    नई दिल्ली। सिनेमा हॉल (Cinema Hall) में इस समय अलग-अलग जॉनर (Genre) की तीन बड़ी फिल्में दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं और बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर लगातार कमाई (Earnings) का नया रिकॉर्ड बना रही हैं। हर फिल्म अपनी कहानी और अंदाज़ के जरिए अलग दर्शक वर्ग (Audience Segment) को जोड़ने की कोशिश कर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved