img-fluid

बिहार की महिलाओं के साथ एनडीए सरकार ने विश्वासघात किया – राजद नेता तेजस्वी यादव

April 27, 2026


पटना । राजद नेता तेजस्वी यादव (RJD leader Tejashwi Yadav) ने कहा कि एनडीए सरकार (NDA Government) ने बिहार की महिलाओं के साथ विश्वासघात किया (Has betrayed the Women of Bihar) । उन्होंने कहा कि सफेद झूठ बोलकर उनकी भावनाओं का दोहन कर करोड़ों महिलाओं के साथ दिनदहाड़े धोखेबाजी की है।


  • राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में हार का अंदेशा होते ही, चुनाव के दिन तक, बैंक खुलवाकर मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए एनडीए सरकार ने महिलाओं और जीविका दीदियों के बैंक खातों में 10 हजार रुपये भेजे। उन्हें लालच देकर, कड़ी चेतावनी और धमकी के साथ डरा कर कहा गया कि मतदान केंद्र में कैमरा लगा है; अगर अमुक पार्टी के अमुक निशान पर बटन नहीं दबाएंगे, तो आपके खाते में आए पैसे वसूलेंगे। उन्होंने कहा कि प्रलोभन दिया गया कि चुनाव के बाद कहा गया कि छह महीने के अंदर शेष दूसरी किश्त को अविलंब महिलाओं के खाते में दो लाख रुपये भेजे जाएंगे।

    उन्होंने एक प्रेस बयान जारी कर आरोप लगाया कि छह महीने हो गए हैं और अब ये धोखेबाज़-दग़ाबाज़ नेता अपनी कुर्सी के खेल में लीन हैं। खजाना खाली है। वित्तीय स्थिति बदतर है। राजद नेता ने आगे कहा कि चुनाव के बाद पूर्व से इस योजना में पंजीकृत 18 लाख महिलाओं को न तो पहली किश्त के रुपये मिले और न ही 1 करोड़ 81 लाख जीविका दीदियों और महिलाओं को दूसरी किश्त मिली, जबकि चुनाव के समय वादा किया गया था कि इस योजना के तहत महिलाओं को दो लाख रुपये दिए जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि केवल चुनावी लाभ लेने के लिए एनडीए ने बिहार की मातृशक्ति के साथ धोखेबाजी की है, उनके बाल-बच्चों के वर्तमान और भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। युवाओं के सपनों का कत्ल किया है। शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि जैसे क्षेत्रों को जोखिम में डाल दिया है। बिहार में अराजक स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार जानती थी कि बिहार के पास सीमित संसाधन होने के बावजूद उधार लेकर चुनावों के अंतिम दिनों में वोट लूटने के लिए विभिन्न मदों में 41,000 करोड़ रुपए नगद बांटना आत्मघाती कदम है, लेकिन कुर्सी के लालची लोगों ने राज्यहित पर स्वार्थ को प्राथमिकता दी।

    Share:

  • अरविंद केजरीवाल के सत्याग्रह के फैसले का समर्थन किया दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने

    Mon Apr 27 , 2026
    नई दिल्ली । दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी (Former Delhi Chief Minister Atishi) ने अरविंद केजरीवाल के सत्याग्रह के फैसले का (Arvind Kejriwal’s decision to hold Satyagraha) समर्थन किया (Supported) । आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अरविंद केजरीवाल के वीडियो को शेयर किया है, जिसमें वे जस्टिस स्वर्णकांता को लिखे पत्र के बारे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved