img-fluid

चिकन करी बनाने को लेकर हुआ विवाद, पत्नी ने हंसिये से हमला कर की पति की हत्या

April 28, 2026

हैदराबाद। तेलंगाना के कामारेड्डी कस्बे से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां चिकन करी को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। जानकारी के मुताबिक ‘चिकन करी’ न बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। महिला ने पति पर हंसिये से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस को मामले की जानकारी मिली तो पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


  • जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि 25 अप्रैल की रात महिला (28) ने अपने घर में अपने पति (35) पर हंसिये से हमला किया। हंसिये से हमले में पति को गंभीर चोटें आईं। इसके बाद पति की मौके पर ही मौत हो गई। महिला का पति एक कबाड़ विक्रेता था। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति शराब का आदी था और अपनी पत्नी को ”परेशान” करता था, जिससे दंपति के बीच लगातार झगड़े होते थे। पुलिस ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    Share:

  • Spel utan spelpaus: Psykologiska aspekter att tänka på

    Tue Apr 28 , 2026
    Spel utan spelpaus: Psykologiska aspekter att tänka på Hej, mitt namn är Lars Andersson och jag är en expert inom online-spel och spelpsykologi. I denna artikel kommer jag att dela med mig av viktiga perspektiv och psykologiska aspekter kring spel utan spelpaus. Om du vill välja den bästa webbplatsen för spel utan spelpaus, är det […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved