img-fluid

इमरान खान की आंखों की रोशनी पर खतरा? चौथी बार हुई सर्जरी

April 28, 2026

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई संस्थापक इमरान खान की पाकिस्तान आयुर्विज्ञान संस्थान (पिम्स) में एक बार फिर आंखों की सर्जरी की गई है। अस्पताल के प्रवक्ता के अनुसार, उन्हें चौथा इंट्राविट्रियल एंटी-वीईजीएफ इंजेक्शन दिया गया। इसके बाद उनको मंगलवार सुबह पिम्स अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इमरान खान पिछले कुछ समय से आंख की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं।


  • अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया कि 74 वर्षीय इमरान खान को 28 अप्रैल को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। डॉक्टर ने जांच के बाद उनकी हालत को स्थिर बताया और फिर ऑपरेशन थिएटर में जरूरी प्रक्रियाओं के बाद उन्हें चौथा इंजेक्शन दिया गया। इमरान खान की दाहिनी आंख में सेंट्रल रेटिनल वेन ऑक्युप्यूजन यानी सीआरवीओ नाम की बीमारी है, जिसका पता इस साल जनवरी के अंत में चला था।

    इससे पहले इमरान खान को 24 जनवरी को पहला इंजेक्शन लगाया गया था। इसके बाद 24 फरवरी को उन्हें दूसरी खुराक दी गई और 23 मार्च को तीसरा इंजेक्शन लगाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उनके ताजा टेस्ट में सुधार देखा गया है। यह प्रक्रिया एक डे केयर सर्जरी की तरह थी जिसके बाद उन्हें जरूरी सुझावों के साथ अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

    Share:

  • टॉप क्रिकेटर्स धोनी, बुमराह, पांड्या संग 7 स्टार्स ने eCricket गेम को सपोर्ट किया

    Tue Apr 28 , 2026
    नई दिल्ली। लाइटफ्यूरी गेम्स (LFG), जो एक (ट्रिपल ए) AAA- केंद्रित गेम–टेक स्टूडियो है, ने आज घोषणा की हैं कि क्रिकेट जगत के कुछ सबसे बड़े नाम—एमएस धोनी, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, साथ में श्रेयस अय्यर, रविंद्र जडेजा, तिलक वर्मा और साई सुदर्शन—ने कंपनी में निवेश किया है। ये खिलाड़ी लाइटफ्यूरी गेम्स के आगामी ई–क्रिकेट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved