img-fluid

पश्चिम बंगाल चुनाव में पहली बार NIA की तैनाती, बम के इस्तेमाल को रोकने के लिए उठाया गया कदम

April 28, 2026

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) के लिए 29 अप्रैल को दूसरे चरण के लिए वोटिंग है। ऐसे में पहली बार NIA की तैनाती (Deployment of the NIA) की गई है। बम के इस्तेमाल को रोकने के लिए NIA को तैनात किया गया है। NIA की तैनाती चुनाव आयोग के द्वारा की गई है और NIA की अलग-अलग टीम संवेदनशील जगहों पर निगरानी में जुटी हुई हैं। गौरतलब है कि बंगाल में पहले राउंड की वोटिंग के बाद कुछ इलाकों से भारी मात्रा में देसी बम मिले थे। इसीलिए चुनाव आयोग ने ये फैसला लिया, जिससे बंगाल चुनाव के फाइनल राउंड की वोटिंग शांति से संपन्न हो सके।

भांगर में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता के घर से मिले थे 79 देसी बम बरामद
हालही में पश्चिम बंगाल के भांगर से तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता के घर से 79 देसी बम बरामद किए गए थे। जिसके बाद सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया था। अधिकारियों का कहना था कि विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर रफीकुल इस्लाम के घर पर तलाशी अभियान के दौरान विस्फोटक सामग्री जब्त की गई थी, जिसके बाद संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई थी।


  • NIA ने इस मामले में जांच शुरू कर दी थी। चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया था, “कोलकाता के पुलिस आयुक्त, सभी डीसीपी, एसपी और ओसी एवं आईसी रैंक तक के अधिकारियों को कड़ा संदेश जारी किया गया है कि यदि उनके अधिकार क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति द्वारा ऐसा कोई विस्फोटक पाया जाता है या धमकी भरी रणनीति का इस्तेमाल किया जाता है, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील इलाकों में निगरानी और नियंत्रण को बढ़ाया जाएगा ताकि मतदाता बिना किसी डर के अपना वोट डाल सकें।” बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे। 29 अप्रैल को दूसरे चरण के लिए वोटिंग है।

    Share:

  • Casino uden rofus: Oplev friheden til at spille ansvarligt

    Tue Apr 28 , 2026
    Casino uden rofus: Oplev friheden til at spille ansvarligt Mit navn er Lars Jensen, og som ekspert inden for online gambling har jeg hjulpet mange spillere med at vælge de bedste platforme til deres behov. Når vi taler om Casino uden rofus: Oplev friheden til at spille ansvarligt, skal man vælge en hjemmeside, der ikke […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved