img-fluid

बस राफेल की तैनाती बाकी रह गई… वोटिंग के बीच अभिषेक बनर्जी का तंज

April 29, 2026

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में कड़ी सुरक्षा के बीच दूसरे चरण के लिए 142 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. चुनाव आयोग ने सुचारू मतदान कराने के लिए 7 जिलों में केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात की हैं और कई पर्यवेक्षकों को भी लगाया है. हालांकि कड़ी सुरक्षा को लेकर तृणमूल कांग्रेस बहुत नाराज है. पार्टी के नेता अभिषेक बनर्जी ने तंज कसते हुए कहा कि बंगाल में अब बस राफेल जेट की तैनाती ही बाकी रह गई थी.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने कहा, “बंगाल में बस राफेल डिप्लॉय करना ही बाकी रह गई थी. आईएनएस के वॉरशिप भी डिप्लॉय करना बाकी रह गया है. चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने इतनी भारी फोर्स उतार दी है.” उन्होंने आगे कहा, “जो तैनाती पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ करनी चाहिए थी वो बंगाल के लोगों के लिए कर रहे हैं.”


  • मुख्य चुनाव आयुक्त को निशाना बनाते हुए अभिषेक ने कहा, “ज्ञानेश कुमार आपको जिसे उतारना है उतार लो. हम यहां भारी तादाद से चुनाव जीतेंगे. और यही नहीं तृणमूल कांग्रेस 2021 से भी अधिक सीटें इस बार जीतेगी.”

    दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट से TMC उम्मीदवार ममता बनर्जी ने भी कहा, “बाहर से इतने सारे ऑब्ज़र्वर आए हैं. BJP जो कुछ भी कहती है, वे वही सब कर रहे हैं. जरा आस-पास देखिए, हमारे सारे पोस्टर हटा दिए गए हैं. क्या चुनाव इसी तरह होते हैं? वोट तो वोटर डालेंगे, न कि पुलिस या सुरक्षा बल. हाल ही में कुछ नए लोगों को लाया गया है, और वे जो मन में आ रहा है, वही कर रहे हैं. वे तो आतंकवाद फैला रहे हैं.”

    Share:

  • IPL 2026 में बड़ा विवाद: रियान पराग का वेपिंग वीडियो वायरल, BCCI जांच की संभावना

    Wed Apr 29 , 2026
    नई दिल्ली | आईपीएल 2026 (IPL 2026)में मंगलवार को हुए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स(Rajasthan Royals) ने शानदार जीत (magnificent victory)दर्ज की, लेकिन जीत के बाद टीम एक नए विवाद में घिर गई है। टीम के कप्तान रियान पराग(Riyan Parag) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ड्रेसिंग रूम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved