img-fluid

दूल्हे के भेष में चोरी! शाजापुर के जनरल स्टोर से सामान चुराया, CCTV में कैद हुई वारदात

April 30, 2026

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के शाजापुर (Shajapur) के छोटा चौक इलाके में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक जनरल स्टोर (General Store) पर दूल्हे (Groom) के भेष में आए युवक ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

यह है पूरा मामला
मंगलवार शाम की यह घटना अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। आरोपी युवक सिर पर सेहरा और शादी जैसे परिधान में दुकान पर पहुंचा, जिससे किसी को उस पर शक नहीं हुआ। दुकान संचालक ने भी उसे सामान्य ग्राहक समझकर बातचीत शुरू की और सामान दिखाने लगा। इसी दौरान आरोपी ने बेहद चालाकी से दुकानदार का ध्यान भटकाया और करीब 1200 से 1500 रुपये का सामान चुपचाप उठा लिया। कुछ ही देर में वह वहां से निकल गया और किसी को भनक तक नहीं लगी। यह दुकान दानिश खान जनरल स्टोर की बताई जा रही है।


  • घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड
    यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसमें आरोपी की हरकतें साफ दिखाई दे रही हैं। फुटेज सामने आने के बाद मामला इलाके में तेजी से फैल गया और लोग इस अनोखी चोरी की चर्चा करने लगे। स्थानीय लोग भी इस तरीके की वारदात से हैरान हैं, क्योंकि इस तरह का भेष बदलकर चोरी करने का तरीका कम ही देखने को मिलता है। हालांकि, जानकारी के अनुसार अब तक दुकान संचालक की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

    Share:

  • न्यूयार्क के मेयर किंग चार्ल्स से करेंगे भारत के कोहिनूर को लौटाने की मांग, ममदानी के बयान से चर्चाएं तेज...

    Thu Apr 30 , 2026
    न्यूयॉर्क सिटी. अमेरिका (US) के न्यूयॉर्क शहर (New York City) के मेयर (Mayor) जोहरान ममदानी (Zohran Mamdani) ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने भारत (India) और ब्रिटेन (Britain) के बीच लंबे समय से चल रहे एक ऐतिहासिक विवाद को फिर से चर्चा में ला दिया है। उन्होंने साफ कहा कि अगर उन्हें ब्रिटेन के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved