
इंदौर। इंदौर (Indore) में दो भाइयों ने पीड़िता के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म (Rape) करने का मामला सामने आया है पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने दोनों सगे भाइयों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है बड़े भाई की गिरफ्तारी हो चुकी है और छोटे भाई की तलाश के लिए पुलिस की लगातार कई स्थानों पर दबिश दे रही है।
पुलिस के मुताबिक एक पीड़िता के द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई की दोनों सगे भाई जिनके नाम कृष और अरिहंत है उनके द्वारा पीड़िता के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है बताया जा रहा है कि पीड़िता अन्य जिले के रहने वाली और यहां पर वह पढ़ाई करने के लिए आई हुई थी इसी दौरान उसकी सबसे पहले पहचान कृष से हुई थी कृष के द्वारा पीड़िता से 120000 रुपए लेकर अचानक से इंदौर छोड़कर चला गया जिसके बाद पीड़िता ने काफी तलाश करने के बाद में कृष के बड़े भाई अरिहंत से संपर्क किया।
अरिहंत ने पीड़िता के रुपए वापस दिलवा दिए लेकिन इसी दौरान शादी का झांसा देकर बड़े भाई ने भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया जब पीड़िता ने शादी का कहा तो दोनों भाइयों ने मना कर दिया जिसके बाद पूरे मामले में पीड़िता ने जूनी इंदौर थाने पर शिकायत दर्ज कराई है शिकायत के अनुसार पुलिस द्वारा बड़े भाई अरिहंत को गिरफ्तार कर लिया गया है वही छोटे भाई की तलाश की जा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved