img-fluid

सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से की मुलाकात, कैबिनेट विस्तार को लेकर अटकलें तेज

May 02, 2026

डेस्क। बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। सम्राट चौधरी नीतीश कुमार के आवास पर गए थे, जहां दोनों नेताओं के बीच मुलाकात की। सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर मुलाकात के बाद तस्वीरें शेयर कीं। एक्स पर तस्वीरें शेयर करते हुए सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, “आज पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उनके अनुभवों और मार्गदर्शन से प्रेरणा प्राप्त हुई।” वहीं दोनों की मुलाकात के बाद अब बिहार में कैबिनेट विस्तार की अटकलें भी तेज हो गई हैं।


  • दोनों नेताओं के बीच सात सर्कुलर रोड स्थित नीतीश कुमार के बीच मुलाकात हुई। बता दें कि नीतीश कुमार करीब 20 साल तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे। हालांकि अब मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद नीतीश कुमार ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास एक अणे मार्ग खाली कर दिया। वह अब सात सर्कुलर रोड स्थित आवास में स्थानांतरित हो गए हैं। जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने कहा, ”हां, हम लोग एक अणे मार्ग से सात सर्कुलर रोड में स्थानांतरित हो गए हैं और अब वहीं रहेंगे।”

    Share:

  • सिंहस्थ-2028 की सफलता के लिए गऊघाट पर 5 दिवसीय शिवशक्ति महायज्ञ 4 मई से

    Sat May 2 , 2026
    8 मई को प्राण प्रतिष्ठा, क्षिप्रा तट पर महाआरती और नगरभोज कलश यात्रा से होगा शुभारंंभ, मुख्यमंत्री सहित संत-महात्मा और जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद उज्जैन। सिंहस्थ-2028 के निर्विघ्न और सफल आयोजन के उद्देश्य से गऊघाट स्थित करूणामयी नारायण धाम आश्रम, जयसिंहपुरा में 4 से 8 मई तक पांच दिवसीय पंच कुण्डात्मक शिवशक्ति महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved