img-fluid

सिंहस्थ-2028 की सफलता के लिए गऊघाट पर 5 दिवसीय शिवशक्ति महायज्ञ 4 मई से

May 02, 2026

  • 8 मई को प्राण प्रतिष्ठा, क्षिप्रा तट पर महाआरती और नगरभोज
  • कलश यात्रा से होगा शुभारंंभ, मुख्यमंत्री सहित संत-महात्मा और जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद

उज्जैन। सिंहस्थ-2028 के निर्विघ्न और सफल आयोजन के उद्देश्य से गऊघाट स्थित करूणामयी नारायण धाम आश्रम, जयसिंहपुरा में 4 से 8 मई तक पांच दिवसीय पंच कुण्डात्मक शिवशक्ति महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन समाजसेवी राधेश्याम परमार एवं समस्त परमार परिवार द्वारा किया जा रहा है, जिसमें धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन रखे जाएंगे।


  • महोत्सव का शुभारंभ 4 मई को सुबह 9 बजे रामघाट से गऊघाट तक निकलने वाली कलश यात्रा से होगा। यज्ञाचार्य पं. मुरलीमनोहर शास्त्री के निर्देशन में प्रतिदिन सुबह 8 से 12 बजे और दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक यज्ञ अनुष्ठान किए जाएंगे। पहले दिन प्रायश्चित कर्म, देव स्थापना और जलाधिवास के साथ रात्रि में सुंदरकांड का पाठ होगा। 5 मई को देव पूजन, अग्नि स्थापना और हवन के साथ लक्ष्मण दांदवानी द्वारा देवी जागरण प्रस्तुत किया जाएगा। 6 मई को पुष्प व फलाधिवास के साथ श्री शिवशक्ति महानाट्य का मंचन निर्देशक कुलदीप ललावत के निर्देशन में होगा। 7 मई को शय्याधिवास सहित विविध धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। महोत्सव के अंतिम दिन 8 मई को सुबह 7 से 8 बजे के बीच प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी, वहीं दोपहर 12 बजे अभिजित मुहूर्त में महायज्ञ की पूर्णाहूति की जाएगी। इसके बाद साधु-संतों एवं बटुक ब्राह्मणों का भंडारा होगा। शाम 7 बजे क्षिप्रा तट पर मयूरी शर्मा सक्सेना के निर्देशन में त्रिनेत्र नृत्य संस्थान द्वारा भव्य क्षिप्रा महाआरती, यशोगान और दीप नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। महाआरती के बाद नगरभोज और महाप्रसादी का आयोजन रहेगा। आयोजन में प्रमुख रूप से स्वामी शांति स्वरूपानंद गिरी, स्वामी भागवतानंद गिरी, महंत रामेश्वरदास, स्वामी रंगनाथाचार्य, स्वामी अतुलेशानंद सरस्वती, योगी पीर महावीरनाथ, स्वामी आनंद जीवनदास, संत उमेशनाथ, महंत श्याम बाबा, योगी पीर रामनाथ और महंत विशालदास सहित कई संत-महात्मा उपस्थित रहेंगे। महोत्सव में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, मंत्री गौतम टेटवाल, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक चिंतामणी मालवीय, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और नागरिक शामिल होंगे। इसके साथ ही नगर निगम सभापति कलावती यादव, प्रेस क्लब अध्यक्ष नंदलाल यादव, नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी। आयोजन समिति में भरत माली, नंदकिशोर परमार, जितेन्द्र खिंची, अमरदीप शर्मा, बाबूलाल शर्मा, दीपक गुप्ता, सुनील गुप्ता, मनोज मालवीय, अरुण सिलोदिया, आशीष अग्रवाल, चेतन परमार, पवन बनवारी, शैलू खत्री, गोविंद सोलंकी, भरत सोलंकी और शंकर धानुक सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। यह आयोजन परमार परिवार द्वारा अपने पूर्वजों की स्मृति में किया जा रहा है, जिसमें परिवार के अनेक सदस्य और समाजजन सहयोग कर रहे हैं।

    Share:

  • चौड़ीकरण क्षेत्र में सड़क से पहले बनाई जाएँ नालियाँ

    Sat May 2 , 2026
    जलभराव रोकने और यातायात सुगम बनाने पर जोर, संभागायुक्त और कलेक्टर ने ढाबारोड़ मार्ग का किया निरीक्षण उज्जैन। सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर नियमित निरीक्षण के तहत शुक्रवार को संभागायुक्त और कलेक्टर ने टंकी चौराहे से ढाबारोड तक चल रहे मार्ग चौड़ीकरण कार्य का जायजा लिया और मौके पर अधिकारियों से कहा कि सड़क बनाने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved