img-fluid

नीतीश कुमार से मुलाकात की बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने

May 02, 2026


पटना । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Bihar Chief Minister Samrat Chaudhary) ने नीतीश कुमार से मुलाकात की (Met Nitish Kumar) । दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे चली इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है।


  • माना जा रहा है कि इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच संभावित मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा हुई। इस मुलाकात के दौरान उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात को लेकर सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर इसकी तस्वीर भी साझा की है। एक्स पर इस मीटिंग की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “आज पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से उनके आवास पर आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उनके अनुभवों और मार्गदर्शन से प्रेरणा प्राप्त हुई।”

    इससे पहले नीतीश कुमार ने उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव और पूर्व मंत्री अशोक चौधरी से भी बातचीत की। इन लगातार बैठकों ने सियासी हलकों में अटकलों को और तेज कर दिया है। इन मुलाकातों को लेकर मंत्रिमंडल विस्तार और जदयू के नेता निशान्त कुमार के शुरू होने वाली बिहार की यात्रा से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

    बता दें कि बिहार में 15 अप्रैल को सत्ता परिवर्तन हुआ था। नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद मुख्यमंत्री और दो उप मुख्यमंत्री के हाथों में ही सभी विभागों की जिम्मेदारी है, जिस पर विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव सहित विपक्ष के अन्य नेता भी लगातार सवाल उठाते रहे हैं। बताया जा रहा है कि नए मंत्रिमंडल में ज्यादातर पुराने चेहरों की वापसी हो सकती है, जबकि भाजपा कुछ नए चेहरों को भी मौका दे सकती है। पिछली सरकार में भाजपा के दो उप मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री थे, जबकि जदयू के खाते में मुख्यमंत्री सहित 9 मंत्री थे।

    Share:

  • राज्यसभा सांसद संदीप पाठक की कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

    Sat May 2 , 2026
    चंडीगढ़ । राज्यसभा सांसद संदीप पाठक (Rajya Sabha MP Sandeep Pathak) की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है (May be Arrested any time) । आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक बड़ी कानूनी अड़चन में फंस सकते हैं। संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved