img-fluid

बंगाल में मतगणना से पहले घमासान! स्ट्रॉन्ग रूम के पास मिला संदिग्ध लिफाफा, अंदर निकला मोबाइल फोन

May 03, 2026

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) के वोटों की गिनती कल होगी। चुनावी नतीजों (Election Results) को लेकर बंगाल में सुरक्षा व्यवस्था (Security Arrangements) काफी सख्त है। आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित स्ट्रॉन्ग रूम परिसर के पास उस समय तनाव का माहौल बन गया, जब एक संदिग्ध गाड़ी से सीलबंद लिफाफे के अंदर एक स्विच ऑफ मोबाइल फोन बरामद किया गया। गाड़ी पर रानीगंज विधानसभा केंद्र संख्या 278 अंकित था।

लिफाफे में रानीगंज विधानसभा का नाम है दर्ज
बताया जा रहा है कि जैसे ही यह गाड़ी स्ट्रॉन्ग रूम परिसर में प्रवेश करने लगी, वहां मौजूद विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने संदेह के आधार पर उसे रोक लिया और तलाशी ली। तलाशी के दौरान गाड़ी के अंदर एक सीलबंद लिफाफा मिला। जब उस लिफाफे को खोला गया, तो उसमें रानीगंज विधानसभा केंद्र से संबंधित कुछ दस्तावेजों के साथ एक स्विच ऑफ मोबाइल फोन पाया गया।


  • अधिकारियों ने नहीं दिया संतोषजनक जवाब
    मौके पर मौजूद लोगों ने जब चुनाव अधिकारी से इस बारे में सवाल किया कि सीलबंद लिफाफे के अंदर मोबाइल फोन कैसे मौजूद है, तो उन्होंने अनभिज्ञता जताई। अधिकारी ने खुद को इंफ्रास्ट्रक्चर प्रभारी बताया, लेकिन वह यह स्पष्ट नहीं कर सके कि लिफाफे में मोबाइल फोन कैसे आया?

    अब चुनाव आयोग से की जाएगी शिकायत
    इस घटना के बाद कुछ समय के लिए परिसर में तनाव का माहौल बन गया। विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने इस पूरे मामले की शिकायत चुनाव आयोग से करने की बात कही है।

    Share:

  • सीजफायर के बावजूद तनाव...ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी- डील करो, वरना तबाही तय

    Sun May 3 , 2026
    नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान (America and Iran) के बीच सीजफायर के बावजूद तनाव कम नहीं हो रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने साफ कहा है कि यदि डील नहीं हुई तो ईरान पर फिर हमले हो सकते हैं. परमाणु कार्यक्रम, होर्मुज नाकाबंदी और सुरक्षा गारंटी जैसे मुद्दों पर गतिरोध […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved