img-fluid

सुहागरात पर बोली- पेपर दिलवाने ले चलो प्लीज… फिर फुर्र हो गई दुल्हन

May 04, 2026

वैशाली: बिहार के वैशाली जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो किसी फिल्मी पटकथा जैसी लगती है, लेकिन हकीकत में इसने एक परिवार की खुशियों को मातम और सन्नाटे में बदल दिया है. लालगंज थाना क्षेत्र में एक नई-नवेली दुल्हन शादी के महज दो दिन बाद अपने पति को बीच रास्ते में चकमा देकर फरार हो गई. दूल्हा कॉलेज के बाहर घंटों अपनी पत्नी का इंतजार करता रहा, लेकिन वह परीक्षा देने के बहाने पिछले दरवाजे से रफूचक्कर हो गई.

घटना लालगंज के करताहां पुलिस थाना क्षेत्र के भातौली भगवान पंचायत की है. यहां रहने वाले एक युवक की शादी बीती 30 अप्रैल को वैशाली थाना क्षेत्र के हुसेना गांव की युवती के साथ बड़े ही अरमानों और धूमधाम के साथ संपन्न हुई थी. हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार 1 मई को दुल्हन अपने ससुराल पहुंची. घर में नई बहू के स्वागत की रस्में चल रही थीं और पूरा परिवार उत्सव के माहौल में डूबा हुआ था.

सुहागरात पर दुल्हन ने पति को बताया कि हाजीपुर के वैशाली महिला कॉलेज में उसकी एक महत्वपूर्ण परीक्षा है. बोली- प्लीज मुझे पेपर दिलवाने ले चलो ना. पति ने पत्नी की पढ़ाई को प्राथमिकता दी और तुरंत उसे परीक्षा दिलाने के लिए तैयार हो गया. वह अपनी मोटरसाइकिल पर दुल्हन को बिठाकर हाजीपुर स्थित कॉलेज पहुंचा.


  • कॉलेज के गेट पर पहुंचने के बाद दुल्हन ने बड़ी ही चतुराई से पति से कहा, “आप यहीं रुकिए, मैं अंदर जाकर अपना पेन ले आती हूं और फिर एग्जाम हॉल में जाऊंगी.” पति अपनी पत्नी की बातों पर भरोसा कर कॉलेज गेट के बाहर चिलचिलाती धूप में घंटों खड़ा रहा. जब परीक्षा का समय बीत गया और दुल्हन वापस नहीं आई, तो पति को अनहोनी की आशंका हुई. उसने अंदर जाकर खोजबीन की तो पता चला कि दुल्हन वहाँ है ही नहीं. वह उसे चकमा देकर फरार हो चुकी थी.

    इस घटना का सबसे दुखद पहलू यह था कि उसी शाम दूल्हे के घर पर ‘बहु-भोज’ यानी रिसेप्शन का भव्य आयोजन था. घर को फूलों से सजाया गया था, हलवाई पकवान बना रहे थे और नाते-रिश्तेदार नए जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंच चुके थे. लेकिन जैसे ही यह खबर गांव पहुंची कि दुल्हन फरार हो गई है, घर में सन्नाटा पसर गया.

    बारातियों और मेहमानों के लिए बना खाना धरा का धरा रह गया. घर आए मेहमानों को बिना किसी रस्म के ही वापस लौटना पड़ा. परिजनों के लिए यह स्थिति बेहद शर्मिंदगी और दुख भरी रही. शादी की खुशियां पल भर में पुलिस-कचहरी और बदनामी के डर में बदल गईं.

    दुल्हन के इस तरह अचानक गायब होने के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों का मानना है कि दुल्हन का पहले से ही कहीं प्रेम प्रसंग चल रहा था और उसने केवल घर से निकलने के लिए परीक्षा का बहाना बनाया. कुछ लोग इसे शादी के बेमेल होने से भी जोड़कर देख रहे हैं. फिलहाल, दूल्हे के परिवार ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है और दुल्हन की तलाश की जा रही है. इस घटना ने एक बार फिर शादियों में होने वाली ऐसी ‘धोखाधड़ी’ की ओर सबका ध्यान खींचा है.

    Share:

  • सोना-चांदी पर एक्सपर्ट्स की चेतावनी: अगले हफ्ते तेज उछाल नहीं, सीमित दायरे में रहेगा बाजार

    Mon May 4 , 2026
    नई दिल्ली। आने वाले सप्ताह में सोना और चांदी (Gold and Silver) की कीमतों में बड़े उतार-चढ़ाव की संभावना कम है। विशेषज्ञों का मानना है कि बाजार फिलहाल कई वैश्विक और घरेलू (Global – Domestic) संकेतों के बीच फंसा हुआ है, जिससे बुलियन में सीमित दायरे में ही कारोबार देखने को मिल सकता है। किन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved