img-fluid

APP के बागी सांसद राघव चड्ढा ने की राष्ट्रपति से मुलाकात, लगाए उत्पीड़न के आरोप, अब पंजाब सीएम मान करेंगे मुलाकात

May 05, 2026

नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़ चुके राज्यसभा सांसद राघव चड्डा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, राजेंद्र गुप्ता (Raghav Chadha, Sandeep Pathak, Ashok Mittal, Rajendra Gupta) ने आज राष्ट्रपति (President) से मुलाकात की। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Punjab CM Mann) कुछ ही देर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे।

सीएम मान सभी विधायकों के साथ दिल्ली के लिए पहुंच गए हैं। मान पंजाब के हालातों से अवगत कराते हुए बागी सांसदों के मुद्दे पर भी अपनी बात रखेंगे। वहीं मुलाकात के बाद सांसद राघव चड्ढा ने आप और पंजाब सरकार पर बड़े आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आप हमारे साथ डेंजरस पालिटिक्स कर रही है। राघव ने कहा कि हमने राष्ट्रपति के सामने अपनी बात रखी।


  • राष्ट्रपति भवन से केवल सीएम को ही मिलने की अनुमति मिली है। ऐसे में विधायक बाहर रुकेंगे और मान अकेले राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। उन्होंने बताया कि वह राइट टू रिकॉल कानून लागू कराने के लिए भी हस्तक्षेप की मांग करेंगे।

    बस भाजपा कार्यालय की ओर न मुड़ जाए : जाखड़
    इस प्रकरण पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा, सुना है कि सीएम मान वोल्वो बसों में सभी विधायकों को लेकर दिल्ली में राष्ट्रपति से मिलने जा रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, सीएम को बहुत ध्यान रखना होगा कहीं आप विधायकों की बस भाजपा कार्यालय की ओर न मुड़ जाए।

    Share:

  • INDIA गठबंधन में शामिल होंगे विजय? थरूर बोले-“दरवाजे खुले हैं, बातचीत संभव”

    Tue May 5 , 2026
    चैन्‍नई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए सत्ता के बेहद करीब पहुंचकर सियासी समीकरण बदल दिए हैं। हालांकि पार्टी बहुमत से कुछ सीटें पीछे रह गई है, ऐसे में सरकार गठन के लिए समर्थन की जरूरत तय मानी जा रही है। इसी बीच शशि थरूर ने संकेत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved