img-fluid

पाकिस्तान के खिलाड़ियों को भारत में खेलने की इजाजत, सरकार का बड़ा फैसला

May 06, 2026

नई दिल्ली: पाकिस्तान (Pakistan) के साथ भारत के संबंध बेहद खराब हैं और इसी वजह से दोनों देशों की क्रिकेट टीमों के बीच अकसर विवाद होता रहता है. इंटरनेशनल इवेंट्स (International Events) में ना तो भारत की टीम (Indian Team) पाकिस्तान जाती है और ना ही पाकिस्तान की टीम भारत आती है. इस बीच भारत सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भारत में आने की इजाजत दे दी है. भारत सरकार के मुताबिक देश में होने वाले इंटरनेशनल इवेंट्स जिसमें कई देश हिस्सा ले रहे हों उसमें पाकिस्तान के खिलाड़ी भारत आकर खेल सकते हैं.

भारत सरकार ने क्या कहा?
भारत सरकार ने कहा, ‘पाकिस्तानी खिलाड़ी उन इवेंट्स में हिस्सा ले पाएंगे जिसे भारत होस्ट करेगा. भारतीय टीम पाकिस्तान में खेलने नहीं जाएगी.’ मतलब भारत में अगर एशिया कप, वर्ल्ड कप जैसे इवेंट होते हैं तो ही पाकिस्तान के खिलाड़ियों को भारत आने की इजाजत होगी. बाइलेट्रल इवेंट में भारत-पाकिस्तान का कोई मैच नहीं होगा.’


  • चैंपियंस ट्रॉफी-टी20 वर्ल्ड कप में हुआ था बवाल
    बता दें हाल ही में दो आईसीस टूर्नामेंट्स में भारत और पाकिस्तान दोनों ही एक दूसरे के देश में हिस्सा लेने नहीं गए. चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान के पास थी लेकिन भारतीय टीम ने अपने मुकाबले यूएई में खेले थे. वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2026 जिसका मेजबान भारत था, उसके लिए पाकिस्तान की टीम भारत नहीं आई. पाकिस्तान ने सभी मैच श्रीलंका में ही खेले. पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए भारतीय टीम को श्रीलंका ही जाना पड़ा. ऐसे में अब पाकिस्तान की टीम भारत आएगी ये एक बड़ा सवाल है. ताजा स्थिति में तो ऐसा होना मुश्किल ही है.

    Share:

  • तीन रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी से देश के आर्थिक विकास को मिलेगी रफ्तार - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    Wed May 6 , 2026
    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कहा कि तीन रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी (Approval of Three Railway Projects) से देश के आर्थिक विकास को रफ्तार मिलेगी (Will accelerate the Country’s Economic Development) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने रेल मंत्रालय की 3 परियोजनाओं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved