
डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम अभी घर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है, जिसका चौथा मुकाबला 14 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया को 24 रनों से हार का सामना करना पड़ा, जिसके चलते अब यह सीरीज 2-2 की बराबरी पर है। टीम इंडिया ने मुकाबले में हार के बावजूद एक ऐसी उपलब्धि हासिल की जो इससे पहले टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ वेस्टइंडीज की टीम ही करने में कामयाब हो सकी थी। भारतीय टीम का टी20 इंटरनेशनल में दबदबा देखने को मिलता है और अब 2000 या उससे अधिक छक्के लगाने वाली सिर्फ दूसरी टीम बन गई है।
टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम ने अब तक 297 मुकाबले खेले हैं, जिसमें कुल 45713 रन बनाए हैं और 2010 छक्के लगाने में कामयाब रही है। टीम इंडिया से पहले टी20 इंटरनेशनल में 2000 या उससे अधिक छक्के लगाने का कारनामा सिर्फ वेस्टइंडीज की टीम ने किया था, जिन्होंने अब तक 259 मुकाबले खेले हैं और उसमें उनकी तरफ से 2026 छक्के लगाए जा चुके हैं, ऐसे में टीम इंडिया के पास इस लिस्ट में पहली पोजीशन पर पहुंचने का शानदार मौका रहने वाला है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड की टीम है जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में अब तक 267 मुकाबले खेले हैं और 1585 छक्के लगाए हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved