img-fluid

पथराव-गाड़ी तोड़ी… बुलेट बाइक हुई जब्त तो भीड़ का थाने पर हमला

May 07, 2026

अलवर: राजस्थान के अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में देर रात बुलेट बाइक से पटाखे फोड़कर स्टंट कर रहे युवकों को रोकना पुलिस को भारी पड़ गया. पुलिस की ओर से बाइक जब्त किए जाने से नाराज 100 से अधिक लोगों की भीड़ ने थाने पर हमला बोल दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया. पथराव और हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

एसपी सुधीर सिंह के अनुसार, देर रात दो युवक बुलेट बाइक पर सवार होकर इलाके में खतरनाक स्टंट कर रहे थे. उनकी बाइक से निकलने वाली तेज आवाजें आसपास के लोगों को परेशान कर रही थीं. लगातार हो रही इस हरकत से परेशान ग्रामीणों ने पुलिस से शिकायत की. सूचना मिलते ही गोविंदगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को रोककर उनकी बाइक जब्त कर ली.


  • पुलिस की इस कार्रवाई से कुछ लोग भड़क गए. बाइक जब्त होने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचने लगे. देखते ही देखते भीड़ उग्र हो गई और थाने को चारों ओर से घेर लिया. इसके बाद भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया और पुलिसकर्मियों पर लाठी-डंडों से हमला किया. अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिसकर्मी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए.

    इस हमले में थाना अधिकारी धर्म सिंह सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. थाने के अंदर और बाहर का दृश्य बेहद भयावह था. जगह-जगह खून के निशान और टूटे हुए कांच बिखरे पड़े थे. उपद्रवियों ने थाने के बाहर खड़ी पुलिस गाड़ी को भी नहीं छोड़ा और उसके शीशे तोड़ दिए.

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया. काफी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया गया. पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है और कई लोगों को चिन्हित भी किया जा चुका है.

    इस घटना ने आमजन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस प्रशासन का कहना है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

    Share:

  • बेअदबी बर्दाश्त नहीं... भगवंत मान ने बताया शुक्राना यात्रा का मकसद

    Thu May 7 , 2026
    नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तख्त श्री केसगढ़ साहिब में माथा टेकने के बाद पूरे उत्साह के साथ ‘शुक्राना यात्रा’ शुरू की. कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस की मौजूदगी में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह यात्रा परमात्मा का शुक्राना करने के लिए की जा रही है, जिसने उन्हें […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved