img-fluid

बेअदबी बर्दाश्त नहीं… भगवंत मान ने बताया शुक्राना यात्रा का मकसद

May 07, 2026

नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तख्त श्री केसगढ़ साहिब में माथा टेकने के बाद पूरे उत्साह के साथ ‘शुक्राना यात्रा’ शुरू की. कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस की मौजूदगी में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह यात्रा परमात्मा का शुक्राना करने के लिए की जा रही है, जिसने उन्हें बेअदबी के मामलों में सख्त सजा की व्यवस्था करने वाला जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सतिकार (संशोधन) एक्ट 2026 लागू करके मानवता की सेवा करने का अवसर बख्शा है.

मुख्यमंत्री मान ने कहा- “जिस पवित्र धरती पर खालसा पंथ प्रकट हुआ था, उससे ‘शुक्राना यात्रा’ शुरू हुई है. बेअदबी रोकने के लिए सख्त कानून बनाने की पवित्र जिम्मेदारी हमें बख्शने के लिए गुरु साहिब के चरणों में शुक्राना किया जा रहा है. पंजाब की शांति और ‘सर्बत्त के भला’ के लिए अरदासें जारी रहेंगी.”


  • पवित्र तख्त साहिब में माथा टेकते हुए मान ने कहा, “मेरा रोम-रोम परमात्मा का ऋणी है कि उसने मुझे जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सतिकार (संशोधन) एक्ट 2026 लागू करके मानवता की सेवा करने का अवसर बख्शा. हम भाग्यशाली हैं कि हमें इस ऐतिहासिक कानून को पास करने की जिम्मेदारी मिली, जो भविष्य में बेअदबी की घटनाओं को खत्म करने में मददगार होगा.”

    उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी एक गहरी साजिश का हिस्सा थी, जिसका उद्देश्य पंजाब की शांति, भाईचारक साझ और एकता को तोड़ना था. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह एक्ट यह सुनिश्चित करता है कि इस अक्षम्य अपराध के दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को माफ नहीं किया जाएगा और इस घिनौने अपराध के दोषियों को अनुकरणीय सजा दी जाएगी. यह कानून निवारक के रूप में काम करेगा और भविष्य में कोई भी ऐसा गुनाह करने की हिम्मत नहीं करेगा.”

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “हम तो एक माध्यम हैं, जिसे गुरु साहिब ने यह पवित्र जिम्मेदारी निभाने के लिए चुना है. मैं इस एक्ट को पास करने वाला कोई नहीं हूं. गुरु साहिब ने खुद यह सेवा मुझसे ली है. परमात्मा ऐसी सेवा सिर्फ उन्हीं को सौंपता है, जिन्हें उसने खुद चुना होता है. मैं गुरु साहिब का एक विनम्र सेवक हूं, जिसे यह कार्य सौंपा गया है.”

    Share:

  • पश्चिम बंगाल: चुनाव बाद हिंसा जारी, पानीहाटी में बम फेंका, पांच भाजपा कार्यकर्ता घायल

    Thu May 7 , 2026
    कोलकाता. पश्चिम बंगाल (West Bengal) के उत्तरी 24 परगना (North 24 Parganas) जिले के पनिहाटी इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं (BJP workers) पर देशी बम ( bomb) फेंके जाने से कम से कम पांच कार्यकर्ता घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने गुरुवार को दी। यह हमला शुभेंदु अधिकारी के लंबे समय से निजी सहायक रहे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved