img-fluid

8 मई की 10 बड़ी खबरें

May 08, 2026

1. अमेरिकी अदालत से ट्रंप को फिर बड़ा झटका…. कोर्ट ने 10% टैरिफ को बताया अवैध

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) को अमेरिकी अदालत (American Court) में एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा है। गुरुवार को अमेरिकी व्यापार अदालत (American Trade Court) ने राष्ट्रपति द्वारा लगाए गए 10% वैश्विक आयात शुल्क को अवैध करार देते हुए रद्द कर दिया। अदालत ने कहा कि 1970 के दशक के व्यापार कानून का हवाला देकर लगाए गए ये शुल्क तर्कसंगत नहीं हैं। आपको बता दें कि ट्रंप प्रशासन ने 24 फरवरी को दुनिया भर से आने वाले सामानों पर 10% का नया आयात शुल्क लागू किया था। इसके खिलाफ 24 राज्यों और कई छोटे व्यापारियों ने मुकदमा दायर किया था।

2. मणिपुर में सीमा पार से ड्रोन हमला, कामजोंग के गांवों में आगजनी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर (Manipur) में एक बार फिर हिंसा (Violence) की घटना सामने आई है। म्यांमार सीमा (Myanmar Border) से सटे कामजोंग जिले (Kamjong District) के कई गांवों में बुधवार तड़के ड्रोन से हमले (Drone Attacks) किए जाने का दावा किया गया है। इस हमले में कई घरों में आग लग गई, एक महिला घायल हो गई और दो ग्रामीणों के लापता होने की सूचना है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह घटना रात करीब दो बजे नामली मार्केट और चोरो गांव के आसपास हुई। आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों ने ड्रोन के जरिए विस्फोटक गिराए, जिसके बाद कई घरों में आग लग गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

3. असम-बंगाल चुनाव परिणाम पर कांग्रेस असमंजस में, शर्मनाक हार के बाद नेतृत्व पर उठे सवाल

हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों (assembly elections)के नतीजों ने एक बार फिर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस Indian National Congress)के संगठनात्मक ढांचे और नेतृत्व रणनीति(leadership strategy) पर सवाल खड़े कर दिए हैं। केरल को छोड़कर असम और पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों में पार्टी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, जिसके बाद अब संगठन के भीतर गंभीर मंथन शुरू हो गया है। असम और पश्चिम बंगाल में मिली हार के बाद पार्टी ने समीक्षा बैठक बुलाने का निर्णय लिया है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि इन हारों की जिम्मेदारी आखिर किसकी तय होगी। संगठन के भीतर अभी तक किसी भी स्तर पर स्पष्ट जवाबदेही तय नहीं हो पाई है, जिससे असंतोष और बढ़ता जा रहा है।

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की 9 जजों (9 Judges) की संवैधानिक पीठ (Constitutional Bench) के सामने सबरीमाला मामले की सुनवाई के दौरान दाऊदी बोहरा समुदाय में प्रचलित फिमेल जेनिटल म्यूटिलेशन (FGM) की प्रथा पर भी तीखी बहस छिड़ गई है. सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दाऊदी बोहरा समुदाय के कुछ वर्गों में प्रचलित फीमेल जेनिटल म्यूटिलेशन (FGM) की प्रथा को लेकर मौखिक रूप से चिंता जताई. दरअसल, FGM को चुनौती देने वाली याचिकाओं की सुनवाई अब सबरीमाला मामले के साथ ही की जाएगी. इसका मुख्य कारण यह है कि संविधान के धार्मिक आजादी से जुड़े (अनुच्छेद 25 और 26) जो मुद्दे वर्तमान में 9 जजों की पीठ के विचाराधीन हैं, उनका सीधा प्रभाव इस मामले पर भी पड़ेगा.

5. DRDO ने किया पहले स्वदेशी ग्लाइड वेपन सिस्टम TARA का सफल परीक्षण, जानें खासियत…

भारत (India) ने रक्षा क्षेत्र (Defense Sector) में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। स्वदेशी रूप से विकसित ग्लाइड वेपन सिस्टम (Glide Weapon System) ‘टैक्टिकल एडवांस्ड रेंज ऑग्मेंटेशन’ (TARA) का पहला सफल परीक्षण उड़ान किया गया है। ओडिशा तट के पास गुरुवार को किए गए इस परीक्षण को भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और भारतीय वायुसेना (IAF) ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया। रक्षा मंत्रालय ने इसे भारत की प्रिसिजन स्ट्राइक क्षमता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

6. पटना में TRE-4 अभ्यर्थियों का जोरदार प्रदर्शन, हालात बिगड़ने पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी नहीं होने से नाराज अभ्यर्थियों का गुस्सा शुक्रवार को पटना की सड़कों पर फूट पड़ा। बड़ी संख्या में शिक्षक अभ्यर्थियों ने पटना कॉलेज से विरोध मार्च निकाला और सरकार व BPSC के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च करना चाहते थे। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग की थी, लेकिन छात्रों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया। अभ्यर्थियों का कहना है कि वे लंबे समय से TRE-4 भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया। उनका कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में लगातार हो रही देरी के कारण हजारों उम्मीदवारों की उम्र सीमा समाप्त हो जाएगी, इसी वजह से अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

केरल कांग्रेस (Kerala Congress) में नए नेतृत्व और संभावित मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच शुक्रवार को कांग्रेस के पर्यवेक्षकों ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपनी रिपोर्ट सौंपी है। सूत्रों के मुताबिक, खरगे को यह रिपोर्ट दोपहर करीब 12 बजे सौंपी गई। केरल से आए कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने राज्य के सभी विधायकों की राय ली है। उन्होंने पहले सभी विधायकों के साथ बैठक की और फिर एक-एक कर व्यक्तिगत बातचीत भी की, जिसके आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की गई है। सूत्रों के मुताबिक, के. सी. वेणुगोपाल के समर्थन में सबसे ज्यादा विधायकों का झुकाव देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि 40 से 43 विधायक उनके समर्थन में हैं, जिससे वे विधायकों की पहली पसंद बनकर उभरे हैं। हालांकि, उनके नाम पर अंतिम फैसला आसान नहीं माना जा रहा है क्योंकि वे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बेहद करीबी और विश्वासपात्र माने जाते हैं। ऐसे में यह भी चर्चा है कि क्या राहुल गांधी उन्हें केरल की जिम्मेदारी सौंपना चाहेंगे या नहीं, और यही बात उनके मुख्यमंत्री बनने की संभावनाओं में अहम भूमिका निभा सकती है।

पश्चिम बंगाल (West Bengal) के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल की बैठक में हो गया है। उनके नाम पर सभी विधायकों (Legislators) ने सहमति दी और अब वह थोड़ी देर में राज्यपाल (Governor) से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। शुभेंदु अधिकारी का सीएम चुना जाना ऐतिहासिक रहा, क्योंकि पार्टी की इस विधायक दल की बैठक में खुद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। जान लें कि राज्यपाल से सरकार बनाने का न्योता मिलने के बाद शनिवार सुबह 11 बजे कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी का भव्य शपथग्रहण समारोह होगा। बीजेपी को विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई से ज्यादा की प्रचंड बहुमत मिला है और पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।


  • 9. सुप्रीम कोर्ट ने MP सरकार को लगाई फटकार, मंत्री विजय शाह पर केस चलाने में देरी पर सख्त

    सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश सरकार (Government of Madhya Pradesh) द्वारा आदिवासी मामलों के मंत्री कुंवर विजय शाह (Minister Vijay Shah) पर मुकदमा चलाने की मंजूरी देने के फैसले में हुई देरी पर नाराजगी जाहिर की। यह मामला भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ शाह की विवादित टिप्पणियों से जुड़ा है। कर्नल कुरैशी ने पिछले साल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान मीडिया को जानकारी दी थी। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की बेंच ने राज्य सरकार से सवाल किया कि उसने सुप्रीम कोर्ट के पिछले निर्देश का पालन क्यों नहीं किया, जिसमें उसे दो हफ्तों के भीतर मंजूरी देने पर फैसला लेने को कहा गया था। सीजेआई सूर्यकांत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि अब बस हमारे आदेश का पालन करें।

    10. तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म, कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे विजय

    तमिलनाडु (Tamil Nadu) के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक रहने वाले है. TVK प्रमुख विजय (TVK Chief Vijay) कल सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और इसके साथ ही राज्य को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा. शुक्रवार देर शाम प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया. राज्यपाल भवन में हुई मुलाकात के बाद विजय ने इस ऐतिहासिक जिम्मेदारी को स्वीकार किया. मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल होंगे. विजय का राजनीति में प्रवेश फिल्मी दुनिया से अलग एक नई लहर लेकर आया है. उनकी पार्टी TVK ने युवाओं, महिलाओं और आम जनता के बीच जबरदस्त समर्थन हासिल किया है.

    Share:

  • बीजेपी नेता से अभद्रता करने के मामले मे कॉन्स्टेबल-सूबेदार सस्पेंड, ट्रैफिक टीआई को डीसीपी कार्यालय अटैच किया

    Fri May 8 , 2026
    वही ट्रैफिक टीआई राधा यादव को डीसीपी कार्यालय अटैच किया इंदौर। इंदौर (Indore) में यातायात पुलिस (Traffic Police) और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच विवाद ने शुक्रवार को बड़ा राजनीतिक रूप ले लिया। विधानसभा क्रमांक-4 की विधायक मालिनी गौड़ (MLA Malini Gaud) के समर्थकों ने महू नाका चौराहे पर चक्का जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया, प्रदर्शनकारियों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved