img-fluid

शुभेंदु अधिकारी ही बनेंगे बंगाल के अगले CM, थोड़ी देर में राज्यपाल से मिलेंगे

May 08, 2026

कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल की बैठक में हो गया है। उनके नाम पर सभी विधायकों (Legislators) ने सहमति दी और अब वह थोड़ी देर में राज्यपाल (Governor) से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। शुभेंदु अधिकारी का सीएम चुना जाना ऐतिहासिक रहा, क्योंकि पार्टी की इस विधायक दल की बैठक में खुद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे।

जान लें कि राज्यपाल से सरकार बनाने का न्योता मिलने के बाद शनिवार सुबह 11 बजे कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी का भव्य शपथग्रहण समारोह होगा। बीजेपी को विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई से ज्यादा की प्रचंड बहुमत मिला है और पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।


  • इससे पहले 7 मई को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने 17वीं विधानसभा को भंग कर दिया था, जिसके साथ ही ममता बनर्जी सरकार भी बर्खास्त हो गई थी। ममता बनर्जी ने सीएम पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था, लेकिन जब 17वीं विधानसभा का कार्यकाल पूरा हो गया तो राज्यपाल ने उसे भंग कर दिया। अब नई सरकार के गठन का रास्ता साफ है। शनिवार को शुभेंदु अधिकारी, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

    दरअसल, शुभेंदु अधिकारी वो नेता हैं, जिन्होंने एक बार नहीं 2-2 बार TMC सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराया है। 2021 में नंदीग्राम में हराया और इस बार ममता के गढ़ भवानीपुर में जाकर भी ममता बनर्जी को मात दी। इसके बाद शुभेंदु की दावेदारी और मजबूत हो गई थी। शुभेंदु अधिकारी बीजेपी की जीत के आर्किटेक्ट भी माने जाते हैं, जिन्होंने बीजेपी का आंकड़ा 207 तक पहुंचा दिया। वह नेता प्रतिपक्ष रहे हैं और साथ ही प्रशासनिक अनुभव भी उनके पास है। वह पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के भरोसेमंद भी हैं।

    Share:

  • BCCI की नई एडवाइजरी, नियमों का उल्लंघन किया तो जुर्माने से लेकर बैन तक की सजा

    Fri May 8 , 2026
    नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में खिलाड़ियों और फ्रेंचाइजियों की तरफ से लगातार प्रोटोकॉल उल्लंघन को लेकर कई तरह के विवाद लगातार सामने आ रहे थे। इसको लेकर बीसीसीआई ने सख्ती लागू करने के संकेत भी दिए थे। अब बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने सभी आईपीएल फ्रेंचाइजियों को 8 पन्नों की नई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved