img-fluid

गुरुग्राम में राहुल गांधी का BJP पर हमला, बोले- कांग्रेस हराएगी तो जवाब मिलेगा

May 09, 2026

नई दिल्ली। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित ‘सद्भाव यात्रा’ (Harmony Journey) के दौरान केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला (Sharp attack on BJP) बोला। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में कांग्रेस भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी और उसके बाद लोकतंत्र व संविधान को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने कई राज्यों में चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और असम जैसे राज्यों में चुनावों में गड़बड़ी हुई। उनके मुताबिक, मतदाता सूची से नाम हटाने और नए नाम जोड़ने जैसी प्रक्रियाओं के जरिए चुनाव प्रभावित किए गए।


  • गुरुग्राम में आयोजित इस कार्यक्रम में राहुल गांधी के साथ बृजेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सुरजेवाला, राव नरेंद्र सिंह और बीके हरिप्रसाद समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

    सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव आयोग और प्रशासनिक संस्थाओं पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए एक “सिस्टम” तैयार कर लिया है।

    कांग्रेस नेता ने कहा कि जनता अब भाजपा सरकार की नीतियों को समझने लगी है और बदलाव का समय करीब है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के “बब्बर शेर” भाजपा और नरेंद्र मोदी को हराएंगे। राहुल गांधी ने युवाओं से जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझने और संवाद बढ़ाने की अपील भी की।

    अपने भाषण में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर देश की संपत्ति चुनिंदा उद्योगपतियों को सौंपने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसान, युवा और छोटे व्यापारी सरकार की नीतियों से प्रभावित हो रहे हैं, जबकि बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है।

    राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी और भविष्य में भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी।

    Share:

  • पश्चिम बंगाल : शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के नए मुख्यमंत्री, PM मोदी की मौजूदगी में ली शपथ

    Sat May 9 , 2026
    नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल (West Bengal) को आज एक नया मुख्यमंत्री (New Chief Minister) मिल गया है. बीजेपी नेता (BJP Leader) शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने आज कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. इसी के साथ आज से बंगाल की कमान बीजेपी (BJP) के हाथों में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved