img-fluid

इंदौर महिलाओं का भ्रष्टाचार मॉडल… डॉक्टर, पटवारी, उपयंत्री सहित 6 धराइंर्

May 09, 2026


इंदौर। सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार के मामले यूं तो आए दिन सामने आते रहते हैं, लेकिन अब महिलाएं भी रिश्वत लेने में पीछे नहीं हैं, चाहे वे डॉक्टर हों, पटवारी हों या उपयंत्री। इस साल अब तक 6 महिला अधिकारी रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ाई हैं।

सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू लगातार भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ कार्रवाई करते रहते हैं। लोकायुक्त पुलिस की बात करें तो इस साल अब तक चार माह में लोकायुक्त पुलिस ने 20 अफसरों को रिश्वत लेते ट्रैप किया, लेकिन अब एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। रिश्वत लेने में महिला अफसर भी पीछे नहीं हैं, चाहे वे डॉक्टर, इंजीनियर और पटवारी जैसे पदों पर क्यों न हों।


  • इस साल लोकायुक्त पुलिस ने चार माह में छह महिलाओं को रिश्वत लेते पकड़ा। उनके नाम सलिता पलवी सहायक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, भारती राजपूत पटवारी, रत्ना पंवार आयुष विभाग, सावित्री मुवेल उपयंत्री, संतोष कोचले पर्यवेक्षक और दो दिन पहले तीन डॉक्टरों को रिश्वत लेते पकड़ा गया है। इनमें एक डॉक्टर द्विया सांई हैं, जो बताता है कि महिलाएं भी रिश्वत लेने में पीछे नहीं हैं। इस साल 20 ट्रैप में 6 महिलाएं पकड़ी गई हैं, जबकि पिछले सालों की बात करें तो लोकायुक्त पुलिस ने 36 ट्रैप किए थे। इनमें केवल तीन महिलाएं पकड़ी गई थीं। वहीं लोकायुक्त पुलिस के सूत्रों का कहना है कि महिला अधिकारियों की शिकायतें भी बढ़ी हैं।

    Share:

  • इंदौर में जुल्मी कार्रवाई...हेलमेट के चक्कर में युवितयों को ट्रैफिक वाले ने सड़क पर गिराया... लोगों ने किया विरोध

    Sat May 9 , 2026
    इंदौर। 40 डिग्री से अधिक तापमान के बीच सड़क पर दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनाने की सनक में पुलिस वाहन चालकों के साथ जुल्म करते हुए नजर आ रही है। पलासिया इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसवालों की लापरवाही से दो युवतियां बुलेट से गिर गईं और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved