img-fluid

इंदौर में जुल्मी कार्रवाई…हेलमेट के चक्कर में युवितयों को ट्रैफिक वाले ने सड़क पर गिराया… लोगों ने किया विरोध

May 09, 2026

इंदौर। 40 डिग्री से अधिक तापमान के बीच सड़क पर दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनाने की सनक में पुलिस वाहन चालकों के साथ जुल्म करते हुए नजर आ रही है। पलासिया इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसवालों की लापरवाही से दो युवतियां बुलेट से गिर गईं और एक युवती के हाथ की कोहनी छिल गई। यह वीडियो दो हफ्ते पुराना बताया जा रहा है।

कल भी महू नाके पर हेलमेट को लेकर भाजपा नेता वीरेंद्र शेंडगे के साथ ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने मारपीट की थी। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया तो ट्रैफिक टीआई सहित तीन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई। पुलिस की हेलमेट चेकिंग पूरे शहर के लिए सिरदर्द बनी हुई है। इस बीच पलासिया चौराहे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


  • शहरवासी नवीन वर्मा उस समय वहां मौजूद थे, जब यह वीडियो बना। उनका कहना है कि ग्रीन सिग्नल चालू होते ही सिग्नल के दूसरे छोर पर पुलिसवाले वाहन चालकों को पकड़ने के लिए उनके सामने आ जाते हंै। एक बुलेट सवार युवक दो युवतियों को बैठाकर सिग्नल पार कर रहा था। उसने पुलिसवाले को सामने खड़ा देख बुलेट मोड़ी तो पुलिसवाला भी उसके पीछे दौड़ा और उसकी चाबी निकालने के चक्कर में बुलेट गिर गई, जिससे पीछे बैठी दो युवतियों को चोट आई। एक युवती का तो हाथ छिल गया। तेज धूप में वह घबरा गई थी। उस दौरान भी अन्य वाहन चालकों ने पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध किया था।

    Share:

  • अगले दो सप्ताह गर्मी से कोई राहत नहीं...कल 42 डिग्री के भी आगे निकलने के आसार

    Sat May 9 , 2026
    मई में पहली बार पारा 41 डिग्री के आगे निकला इन्दौर। शहर में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। कल मई माह में पहली बार पारा 41 डिग्री के आगे जा निकला। सुबह से शाम तक तीखी धूप ने लोगों को परेशान किया। सूरज ढलने के बाद भी हवाओं में गर्माहट बनी रही। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved