img-fluid

अगले दो सप्ताह गर्मी से कोई राहत नहीं…कल 42 डिग्री के भी आगे निकलने के आसार

May 09, 2026

  • मई में पहली बार पारा 41 डिग्री के आगे निकला

इन्दौर। शहर में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। कल मई माह में पहली बार पारा 41 डिग्री के आगे जा निकला। सुबह से शाम तक तीखी धूप ने लोगों को परेशान किया। सूरज ढलने के बाद भी हवाओं में गर्माहट बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़त देखने को मिलेगी। अगले सप्ताह गर्मी से राहत की जहां कोई आसार नहीं है,वहीं पारा 42 डिग्री के आगे निकलने की आशंका है।


  • विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री रहा। यह इस साल मई में दर्ज सर्वाधिक तापमान था। यह सामान्य से 1 डिग्री और परसों की अपेक्षा 1.3 डिग्री ज्यादा था। वहीं रात से सुबह के बीच न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा लेकिन कल की अपेक्षा 1.2 डिग्री कम था। इस दौरान हवाओं की दिशा दक्षिण-पश्चिमी रही और अधिकतम रफ़्तार 19 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंची। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दो सप्ताह तक तापमान में कमी की कोई उम्मीद नहीं है। दिन का तापमान 41 से 43 डिग्री के बीच बना रहेगा। वहीं रात के तापमान में और तेजी देखने को मिलेगी, इसके 28 से 29 डिग्री तक जाने का अनुमान है। इसके कारण दिन के साथ ही रात को भी शहर को तीखी गर्मी से जूझना पड़ेगा।

    Share:

  • उलझ गए कलाकार... कैसे बनेगी सरकार

    Sat May 9 , 2026
    टीवीके ने फर्जी समर्थन पत्र से सरकार बनाने का किया दावा, मुकदमा दर्ज चेन्नई। तमिलनाडु में नई सरकार के गठन को लेकर छिड़ा विवाद गहराता जा रहा है। टीवीके नेता विजय थलापति ने बीते दिनों राज्यपाल को 116 विधायकों के समर्थन का जो पत्र सौंपा था, उसे एएमएमके पार्टी महासचिव टीटीवी दिनाकरण ने न केवल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved