img-fluid

कतर के PM से मिले वेंस, पीस प्लान पर तेहरान के जवाब का कर रहे इंतजार

May 09, 2026

डेस्क: अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म कराने की कोशिशें लगातार जारी हैं. इसी बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान अल-थानी से अहम मुलाकात की. यह बैठक ऐसे समय हुई है, जब अमेरिका ईरान की तरफ से शांति समझौते पर जवाब का इंतजार कर रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने के लिए एक पन्ने का समझौता तैयार किया गया है.

इस समझौते में युद्ध रोकने और आगे परमाणु कार्यक्रम जैसे बड़े मुद्दों पर बातचीत शुरू करने की योजना शामिल है. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ईरान जल्द अपना जवाब देगा. उन्होंने कहा कि अमेरिका चाहता है कि बातचीत गंभीर तरीके से आगे बढ़े और कोई स्थायी समाधान निकले.


  • पाकिस्तान इस समय अमेरिका और ईरान के बीच आधिकारिक मध्यस्थ बना हुआ है, लेकिन कतर भी पर्दे के पीछे लगातार बातचीत कराने में लगा है. अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि ईरान के साथ बातचीत कराने में कतर की भूमिका काफी अहम है.

    बताया गया है कि कतर के प्रधानमंत्री सिर्फ इस बैठक के लिए वॉशिंगटन पहुंचे थे और मुलाकात खत्म होने के तुरंत बाद वापस लौट गए. सूत्रों के मुताबिक, कतर इस समय अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बैक-चैनल बातचीत का हिस्सा है. यानी दोनों देशों के बीच गुप्त तरीके से भी संपर्क बनाए रखा जा रहा है.

    रिपोर्ट में कहा गया है कि कतर के अधिकारी ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी IRGC के बड़े अधिकारियों से सीधे संपर्क में हैं. यही अधिकारी युद्ध और अमेरिका से बातचीत से जुड़े अहम फैसले ले रहे हैं. कतर अपने प्रयास पाकिस्तान के साथ मिलकर कर रहा है. वॉशिंगटन जाने से पहले कतर के प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से भी बातचीत की थी.

    Share:

  • भौकाल लुक और जबरदस्त सेफ्टी वाली टाटा SUV अब हुई सस्ती

    Sat May 9 , 2026
    डेस्क: अगर आप नई एसयूवी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो ये समय आपके लिए फायदे का सैदा साबित हो सकता है. टाटा हैरियर पर मई 2026 के दौरान शानदार ऑफर दिए जा रहे हैं. टाटा मोटर्स अपनी इस पॉपुलर एसयूवी पर करीब 35 हजार रुपये तक का फायदा दे रही है. इसमें कैश […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved