img-fluid

दिल्ली बीजेपी दफ्तर पर आतंकी हमले का अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा

May 09, 2026

नई दिल्ली: डीडीयू मार्ग स्थित दिल्ली बीजेपी मुख्यालय (Delhi BJP Headquarters) और आसपास के सरकारी दफ्तरों को आतंकी निशाना बना सकते हैं. ये जानकारी सूत्रों ने दी है. इसे देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है. बीजेपी दफ्तर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. अलर्ट मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं. दिल्ली पुलिस के साथ ही पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों की है तैनाती गई है.

इनपुट में आशंका जताई गई है कि आतंकी संगठन दिल्ली बीजेपी कार्यालय और सरकारी संस्थानों को निशाना बना सकते हैं. इसके लिए सुसाइड बॉम्बर, कार बम, शूटआउट और आईईडी प्लांट जैसी साजिशों का इस्तेमाल किया जा सकता है. संभावित खतरे को देखते हुए पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके.


  • दिल्ली में कब-कब हुए आतंकी हमले
    बता दें कि देश की राजधानी पहले भी आतंकियों के निशाने पर रही है. 13 दिसंबर 2001 को आतंकियों ने लोकतंत्र के सबसे बड़े प्रतीक संसद भवन पर हमला किया था. विस्फोटकों और ऑटोमैटिक हथियारों लैस आतंकी संसद परिसर में घुस गए थे. इस हमले में सुरक्षाकर्मियों समेत कई लोगों की जान गई थी. सुरक्षाबलों ने सभी आतंकियों को मार गिराया था. इसके बाद साल 2005 में दिवाली और ईद से ठीक पहले सरोजिनी नगर, पहाड़गंज और गोविंदपुरी में सीरियल ब्लास्ट हुए थे. इन ब्लास्ट में कई लोग मारे गए थे और कई घायल हुए थे. फिर साल 2011 में दिल्ली हाई कोर्ट के गेट नंबर 5 के बाहर बड़ा ब्लास्ट हुआ था. ये हमला उस वक्त हुआ था जब सुबह अदालत में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

    इससे एक साल पहले 2010 में आतंकियों ने जामा मस्जिद के पास गोलीबारी की थी. इस हमले में विदेशी नागरिक घायल हुए थे. वहीं, 2008 में दिल्ली के कनॉट प्लेस, करोल बाग, ग्रेटर कैलाश जैसे इलाकों में एक के बाद एक धमाके हुए थे. इन धमाकों में कई लोगों की मौत हुई थी. इन घटनाओं के साथ ही बीते सालदिल्ली में लाल किला के पास 10 नवंबर की शाम कार में धमाका हुआ था. जब ये धमाका हुआ तब आसपास और भी वाहन थे जो इसकी चपेट में आ गए. धमाका इतना भीषण था कि कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा. आसपास मौजूद कई लोगों की जान चली गई.

    Share:

  • 9 मई की 10 बड़ी खबरें

    Sat May 9 , 2026
    1. लेफ्टिनेंट जनरल NS राजा सुब्रमणि के हाथ में होगी तीनों सेनाओं की कमान, बनेंगे नए CDS केंद्र सरकार (Central government) ने लेफ्टिनेंट जनरल (Lieutenant General) एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) ( NS Raja Subramani) को देश का अगला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किया है. वह वर्तमान सीडीएस जनरल अनिल चौहान (Anil Chauhan) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved