img-fluid

9 मई की 10 बड़ी खबरें

May 09, 2026

1. लेफ्टिनेंट जनरल NS राजा सुब्रमणि के हाथ में होगी तीनों सेनाओं की कमान, बनेंगे नए CDS

केंद्र सरकार (Central government) ने लेफ्टिनेंट जनरल (Lieutenant General) एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) ( NS Raja Subramani) को देश का अगला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किया है. वह वर्तमान सीडीएस जनरल अनिल चौहान (Anil Chauhan) का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 मई, 2026 को समाप्त हो रहा है. पदभार ग्रहण करने के साथ ही लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि सैन्य मामलों के विभाग (DMA) के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे. लेफ्टिनेंट जनरल राजा सुब्रमणि का सैन्य करियर बेहद शानदार रहा है. वह वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) में सैन्य सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले वह सेना के उपप्रमुख और मध्य कमान के जीओसी-इन-सी (GOC-in-C) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उनकी यह नियुक्ति थिएटर कमांड और सशस्त्र बलों के एकीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

2. MP: धार की ऐतिहासिक भोजशाला में हिन्दुओं को मिले पूजा का अधिकार…. HC में हिन्दू पक्ष ने रखे तर्क

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट (Madhya Pradesh High Court) की इंदौर पीठ (Indore Bench) के सामने शुक्रवार को धार की ऐतिहासिक भोजशाला (Historical Bhojshala) को लेकर एक अहम दलील पेश की गई. हिंदू याचिकाकर्ताओं ने मांग की है कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को इस परिसर के मूल धार्मिक स्वरूप को बहाल करने का निर्देश दिया जाए और वहां केवल हिंदुओं को पूजा की अनुमति मिले। ‘हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस’ के वकील विष्णु शंकर जैन ने जस्टिस विजय कुमार शुक्ला और जस्टिस आलोक अवस्थी की बेंच के सामने ASI के 7 अप्रैल 2003 के आदेश को कानून का उल्लंघन बताया।

3. डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा: बोले-नौ युद्ध खत्म कराए, अब रूस-यूक्रेन की बारी; ईरान और हंतावायरस को लेकर कही ये बात

अमेरिकी राष्ट्रपति (US President) डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी कूटनीतिक सफलताओं का दावा करते हुए एक बड़ा बयान दिया है। ईरान (Iran) के साथ जारी तनाव और रूस-यूक्रेन संघर्ष (Russia-Ukraine Conflict) के बीच राष्ट्रपति ने अपनी उपलब्धियां गिनाईं। ईरान के मुद्दे पर राष्ट्रपति ट्रंप ने सकारात्मक रुख दिखाया है। उन्होंने कहा, ‘हम बहुत अच्छा कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि ईरान के साथ चीजें अब सही रास्ते पर आ रही हैं।’ राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने कार्यकाल के दौरान युद्धों को समाप्त करने की अपनी क्षमता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘मैंने अब तक आठ युद्ध सुलझाए हैं, वास्तव में नौ युद्ध खत्म किए हैं। अब ऐसा लग रहा है कि हम 10वां युद्ध भी खत्म कर सकते हैं।’ ट्रंप ने विशेष रूप से रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे लंबे संघर्ष को समाप्त करने की इच्छा जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे इन दोनों देशों के बीच जारी भीषण युद्ध को खत्म होते देखना चाहते हैं। उनके इस बयान को वैश्विक राजनीति में अमेरिका की सक्रिय मध्यस्थता के रूप में देखा जा रहा है।


  • 4. किसी भी हालत में झुकेंगे नहीं…. युद्ध के बीच ईरान ने फिर दी अमेरिका को चेतावनी

    अमेरिका (America) और ईरान (Iran) के बीच जारी युद्ध में अब डेडलॉक की स्थिति बन गई है। एक तरफ जहां दोनों पक्षों के बीच सीजफायर (Ceasefire) को लेकर बातचीत जारी है, वहीं दूसरी तरफ दोनों देश स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) में एक दूसरे के जहाजों पर हमले भी कर रहे हैं। ऐसे में युद्ध खत्म होने की संभावना खत्म हो रही है। इस बीच ईरान ने अमेरिका को एक बार फिर बड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि वह किसी भी हालत में झुकेगा नहीं। इस दौरान ईरान ने यह भी दावा किया कि वह पहले से ज्यादा ताकतवर हो गया है और उसके मिसाइलों का स्टॉक 120 फीसदी बढ़ गया है।

    5. पश्चिम बंगाल : शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के नए मुख्यमंत्री, PM मोदी की मौजूदगी में ली शपथ

    पश्चिम बंगाल (West Bengal) को आज एक नया मुख्यमंत्री (New Chief Minister) मिल गया है. बीजेपी नेता (BJP Leader) शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने आज कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. इसी के साथ आज से बंगाल की कमान बीजेपी (BJP) के हाथों में आ गई है. बंगाल की राजनीति में आज बड़ा बदलाव हो गया है. बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. उन्हें बंगाल के राज्यपाल ने शपथ दिलाई. शुभेंदु ने भवानीपुर में पूर्व सीएम ममता बनर्जी को हराया था. प्रोटोकॉल के हिसाब से ममता बनर्जी को भी शपथ ग्रहण समारोह का न्योता भेजा गया था.

    6. पश्चिम बंगाल : कौन हैं वो बुजुर्ग शख्स जिनके पीएम मोदी ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद…

    पश्चिम बंगाल (West Bengal) के कोलकाता (Kolkata) में स्थित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में बीजेपी सरकार का भव्य शपथ ग्रहण समारोह (Swearing-in Ceremony) की शुरुआत हो चुकी है. पीएम मोदी (PM Modi) के ही साथ सीएम बनने जा रहे हैं शुभेंदु अधिकारी भी मंच पर पहुंच चुके हैं. इसी बीच एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे ही मंच पर पहुंचे वहां उन्होंने एक बुजुर्ग शख्स को पहले गले लगाया, फिर पांव छुए और फिर काफी देर तक उनके साथ स्नेह से गले लगे रहे. इस दौरान बुजुर्गवार की आंखें नम हो गईं. वहीं ये नजारा तुरंत ही सुर्खियों में तब्दील हो गया. सवाल पूछा जाने लगा कि पीएम मोदी ने शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण मंच पर आखिर किसे गले लगाया.


  • 7. ‘रवींद्र जयंती मनाने के लिए तीन जगहों की अनुमति सरकार ने की नामंजूर’, ममता बनर्जी ने साधा निशाना

    पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने रवींद्र जयंती के अवसर पर महान कवि रवींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने सरकार की ओर से रवींद्र जयंती समारोहों के लिए तीन जगहों पर मांगी गई अनुमति को नामंजूर किए जाने का मुद्दा भी उठाया। ममता बनर्जी ने कहा कि रवींद्र जयंती मनाने के लिए तीन जगहों पर अनुमति मांगी गई थी, लेकिन इसे अस्वीकार कर दिया गया। ममता बनर्जी ने कहा कि इस कारण मैंने अपने आवास पर ही कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला लिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आयोजकों को सजावट का सामान उपलब्ध कराने से भी मना किया गया। उन्होंने इस अवसर पर सभी समान विचारधारा वाले दलों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को रोकने की अपील की।

    8. पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को ED ने किया गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक्शन

    पंजाब (Punjab) में एक बड़ा राजनीतिक संकट (political crisis) खड़ा हो गया है. AAP की सरकार के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्हें ED यानी प्रवर्तन निदेशालय ने पकड़ा है. आरोप है कि उन्होंने 100 करोड़ रुपये की नकली GST खरीद का काम किया और विदेश से पैसे भारत में लाए. लेकिन AAP का कहना है कि ये सब BJP की राजनीतिक साजिश है. AAP के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने तीखा हमला किया और कहा कि BJP जल्दी ही पंजाब से 20 साल के लिए गायब हो जाएगी.


  • 9. दुनिया ने देखी भारत की ताकत, DRDO ने किया MIRV तकनीक से लैस अग्नि मिसाइल का सफल परीक्षण

    भारत (India) ने ओडिशा के तट (Odisha coast) पर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से MIRV (मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेड री-एंट्री व्हीकल) सिस्टम से लैस एडवांस अग्नि मिसाइल का सफल परीक्षण किया। इस मिसाइल का परीक्षण कई पेलोड के साथ किया गया, जिसका लक्ष्य हिंद महासागर क्षेत्र में एक बड़े भौगोलिक क्षेत्र में फैले विभिन्न लक्ष्यों पर था। टेलीमेट्री और ट्रैकिंग का कार्य कई जमीनी और जहाज आधारित स्टेशन द्वारा किया गया। इन प्रणालियों ने मिसाइल के प्रक्षेपण से लेकर सभी पेलोड के प्रभाव तक की पूरी यात्रा का पता लगाया। उड़ान डेटा ने पृष्टि की कि परीक्षण के दौरान सभी मिशन उद्देश्यों को पूरा किया गया। इस सफल परीक्षण के साथ, भारत ने एक बार फिर एक ही मिसाइल प्रणाली का उपयोग करके कई रणनीतिक लक्ष्यों को निशाना बनाने की क्षमता का प्रदर्शन किया।

    10. तमिलनाडु में सरकार गठन का रास्ता साफ, विजय को राज्यपाल से मिली हरी झंडी

    तमिलनाडु (Tamil Nadu) में अभिनेता से राजनेता बने विजय (Vijay) के मुख्यमंत्री बनने और सरकार गठन का रास्ता शनिवार को पूरी तरह साफ हो गया है. वीसीके (VCK) और आईयूएमएल (IUML) ने उनकी पार्टी टीवीके (TVK) को बिना शर्त समर्थन देने का ऐलान किया. दोनों दलों के पास 2-2 विधायक हैं. अब विजय के पास 120 विधायकों का समर्थन है. तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए 118 विधायकों की जरूरत थी. विजय ने शनिवार शाम तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात करके उन्हें 120 विधायकों के समर्थन वाला पत्र सौंपा. इसके बाद राज्यपाल ने विजय की पार्टी टीवीके को तमिलनाडु में सरकार गठन की हरी झंडी दे दी. इसके साथ ही चार दिनों से जारी राजनीतिक असमंजस खत्म हो गया. तमिलनाडु में विजय की पार्टी टीवीके के नेतृत्व वाली नई सरकार का शपथ ग्रहण कल होगा. राज्यपाल ने नामित मुख्यमंत्री विजय को 13 मई 2026 या उससे पहले विधानसभा में बहुमत साबित करने का निर्देश दिया है.

    Share:

  • Analiza gier: Mostbet oferuje bogaty wybór i różnorodność

    Sun May 10 , 2026
    Analiza gier: Mostbet oferuje bogaty wybór i różnorodność Nazywam się Jakub Nowak, a dzisiaj przeprowadzę szczegółową analizę gier w kasynie online Mostbet. Jest to platforma, która szczególnie spodoba się miłośnikom różnorodnych gier hazardowych. Mostbet oferuje bogaty wybór i różnorodność, od slotów po gry stołowe i kasyno na żywo. W tym artykule odpowiem na kluczowe pytania […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved