img-fluid

भाई ने नहीं दिए बंटवारे के 18000 रुपये… मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक

May 10, 2026

गाजिपुर: यूपी के गाजिपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक महज 18 हजार रुपये के विवाद में मोबाइल टावर पर चढ़ गया और करीब दो घंटे तक हंगामा करता रहा. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी समझाने-बुझाने के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया. घटना कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के देवली गांव की है.

गांव निवासी संतोष गोंड शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे गांव के बाहर लगे एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया. युवक को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई. ग्रामीणों की सूचना पर पीआरबी और चीता पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिसकर्मियों ने युवक को नीचे उतरने के लिए काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा. बाद में कासिमाबाद कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली.


  • पूछताछ में युवक ने बताया कि साल भर पहले पारिवारिक बंटवारे के दौरान उसके हिस्से में तीन कुंतल सरिया देने की बात तय हुई थी. इसकी कीमत करीब 18 हजार रुपये थी. आरोप है कि चचेरे भाई राजनाथ चौहान ने सरिया या उसकी रकम देने का आश्वासन दिया था, लेकिन लंबे समय से भुगतान नहीं किया जा रहा था. कई बार मांगने के बावजूद जब पैसा नहीं मिला तो नाराज होकर वह टावर पर चढ़ गया.

    पुलिस ने दोनों पक्षों को मौके पर बुलाकर बातचीत कराई. काफी देर तक चली समझाइश के बाद चचेरे भाई राजनाथ चौहान ने 18 हजार रुपये लौटाने पर सहमति जताई. इसके बाद संतोष गोंड टावर से नीचे उतरने के लिए तैयार हुआ. करीब दो घंटे चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद युवक के सुरक्षित नीचे उतरते ही पुलिस और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली. घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी है.

    Share:

  • असम : विधायक दल की बैठक में हिमंता बिस्व सरमा को नेता चुना गया, फिर से बनेंगे मुख्यमंत्री

    Sun May 10 , 2026
    गुवाहाटी. हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) को असम (Assam) विधानसभा में भाजपा (BJP) के नेतृत्व वाले एनडीए (NDA) का नेता (leader) चुना गया है. वह 12 मई को मुख्यमंत्री (Chief Minister ) पद की शपथ लेंगे. इस बैठक में नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी केंद्रीय पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षक के रूप में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved