img-fluid

तमिलनाडु में विजय ‘राज’ का आगाज, TVK चीफ ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

May 10, 2026

नई दिल्ली। तमिलनाडु में आज से Vijay सरकार का आगाज हो गया है। टीवीके चीफ C. Joseph Vijay ने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में Tamil Nadu के 9वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले विजय ने शनिवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से लोकभवन में मुलाकात की और सरकार बनाने के लिए 121 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा था। यहां बहुमत साबित करने के लिए 118 विधायकों की जरूरत थी। इनमें टीवीके 108, कांग्रेस के 5, CPI और CPI(M) के 2-2 विधायक हैं। इनके अलावा VCK और IUML ने TVK को अपने 2-2 विधायकों का समर्थन दिया है।


  • विधायकों का समर्थन पत्र देखने के बाद राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दे दिया था। राज्यपाल से निमंत्रण मिलते ही विजय के समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। जश्न सिर्फ समर्थकों में ही नहीं, विजय के परिवार में भी है और हो भी क्यों ना, परदे पर हीरोगीरी करने वाले विजय अब रीयल लाइफ में भी नायक की भूमिका में हैं।

    हालांकि, थलापति विजय की मुख्यमंत्री बनने की राह इतनी आसान भी नहीं रही। 4 मई को नतीजे आने के बाद से 9 मई तक तमिलनाडु में हाईवोल्टेज सियासी ड्रामा देखने को मिला। थलापति 6 मई को कांग्रेस के 5 विधायकों के समर्थन के साथ राज्यपाल से मिले, लेकिन बहुमत से 5 विधायक कम होने पर राज्यपाल ने वापस लौटा दिया था। फिर, 7 मई को लेफ्ट पार्टियों के 4 विधायकों के समर्थन के साथ विजय ने राज्यपाल से दूसरी बार मुलाकात की। तब राज्यपाल ने फिर से 118 विधायकों का समर्थन दिखाने को कहा।

    इसके बाद, विजय थोड़ा समय मांगकर वापस लौट आए। 8 मई को विजय की पार्टी TVK ने VCK से समर्थन मिलने का दावा किया। शाम को विजय लगातार तीसरे दिन गवर्नर के पास पहुंचे, लेकिन देर रात तक VCK ने समर्थन देने की पुष्टि नहीं की, जिससे मामला फिर फंस गया। 9 मई को IUML और VCK ने TVK को समर्थन दिया, जिसके बाद थलापति विजय के सीएम बनने का रास्ता साफ हो सका।

    Share:

  • बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या का धनबाद से जुड़ा कनेक्शन

    Sun May 10 , 2026
    नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या में झारखंड के धनबाद से जुड़ा कनेक्शन सामने आया है। हत्यारों ने अपराध में इस्तेमाल की बाइक पर धनबाद के कर्मचारी विभाष भट्टाचार्य की बाइक का फर्जी नंबर चिपकाया था। इस बीच, विभाष भट्टाचार्य का घटना के समय का सीसीटीवी फुटेज […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved