img-fluid

बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या का धनबाद से जुड़ा कनेक्शन

May 10, 2026

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या में झारखंड के धनबाद से जुड़ा कनेक्शन सामने आया है। हत्यारों ने अपराध में इस्तेमाल की बाइक पर धनबाद के कर्मचारी विभाष भट्टाचार्य की बाइक का फर्जी नंबर चिपकाया था। इस बीच, विभाष भट्टाचार्य का घटना के समय का सीसीटीवी फुटेज सामने आने से उन्हें क्लीन चिट मिल गई है।

बता दें कि चुनावी नतीजों के तुरंत बाद हुई इस हाई प्रोफाइल हत्या मामले की जांच के लिए गठित बंगाल पुलिस की SIT टीम बीती रात जांच के लिए धनबाद पहुंची थी। यहां थाने में काफी देर तक छानबीन की गई, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। खुलासा यह है कि हत्यारों ने अपराध में इस्तेमाल की बाइक पर फर्जी नंबर लगाया था। दरअसल, यह नंबर धनबाद के एक कर्मचारी विभाष भट्टाचार्य की बाइक का चुराया गया था।


  • जांच में अपराधियों द्वारा इस्तेमाल की गई बाइक के नंबर JH… से इसका झारखंड कनेक्शन निकला। अपराधियों की बाइक का नंबर धनबाद के विभाष के नाम पर रजिस्टर्ड है। जांच आगे बढ़ी तो ट्रेस धनबाद के पाथरडीह पहुंची।

    फिर पता चला कि अपराधियों ने जिस बाइक का इस्तेमाल किया था वह धनबाद के चास नाला कार्यालय में तैनात बंगाल के विभाष भट्टाचार्य के नाम पर रजिस्टर्ड है। विभाष मूल रूप से बर्नपुर (बंगाल) से हैं और कुछ साल पहले उनका तबादला हो गया था। इसके बाद, शुक्रवार रात बंगाल पुलिस धनबाद पहुंची। पाथरडीह थाने में घंटों पूछताछ के बाद टीम ने भट्टाचार्य के घर बाइक सत्यापित की। कर्मचारी ने सफाई दी कि घटना के वक्त वह कार्यालय में थे। सीसीटीवी फुटेज ने इसे साबित कर दिया। जांच में पाया गया कि हत्यारों ने उनकी बाइक का नंबर दूसरी बाइक (अलग मॉडल व रंग) पर चिपका लिया था।

    Share:

  • ईरान की जंग से पतली बांग्लादेश की हालत! इंडस्ट्री को झटका लगने से गिरी ग्रोथ

    Sun May 10 , 2026
    नई दिल्ली। Middle East War का प्रभाव अब Bangladesh Economy पर भी स्पष्ट दिखाई देने लगा है। ईंधन की समस्या, धीमी औद्योगिक गतिविधियों और बढ़ती लागत ने बांग्लादेश की आर्थिक स्थिति को कमजोर कर दिया है। खासतौर पर ऊर्जा आयात पर निर्भर बांग्लादेश में स्थिति ऐसे बन गई है कि आम पब्लिक से बड़ी इंडस्ट्री […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved