img-fluid

12 मई की 10 बड़ी खबरें

May 12, 2026

1. तमिलनाडुः CM विजय का एक और बड़ा एक्शन.. मंदिरों और स्कूलों के आसपास के शराब ठेके तत्काल बंद करने के आदेश

तमिलनाडु (Tamil Nadu) में मुख्यमंत्री (Chief Minister) पद की शपथ लेते ही सी जोसेफ विजय (C Joseph Vijay) ऐक्शन मोड में हैं। उन्होंने बड़ा आदेश देते हुए कहा है कि पूजा के स्थलों, स्कूलों और बस अड्डों के आसपास 500 मीटर के दायरे में सभी शराब की सरकारी दुकानें तत्काल बंद कर दी जाएं। सख्त आदेश जारी करते हुए विजय ने कहा है कि यह फैसला दो हफ्ते के अंदर ही लागू होगा। बता दें कि मुख्यमंत्री बनते ही मंच पर ही उन्होंने अपने वादों को पूरा करने के लिए तीन फैसलों पर साइन कर दिए थे। पहला आदेश 200 यूनिट फ्री बिजली देने को लेकर था। दूसरा आदेश महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्पेशल टास्क फोर्स गठित करने और तीसरा नशे की सस्या से निपटने के लिए हर जिले में विशेष फोर्स का गठन करना था।

2. पश्चिम एशिया संकट के बीच 15 मई को यूरोप और यूएई के टूर पर जाएंगे PM मोदी, इन मुद्दों पर रहेगा फोकस

ईरान और अमेरिका (Iran and America) में तनाव के बीच दुनियाभर में पैदा हुए ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) 15 से 20 मई तक यूरोप और यूएई की यात्रा पर जाने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक इस यात्रा के दौरन वह ऊर्जा सहयोग और व्यापार को बढ़ाने को लेकर कई समझौते कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) यूएई (UAE) और इटली (Italy) में रुकेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी , नीदरलैंड, स्वीडन और नॉर्वे का भी दौरा करेंगे। वह 15 मई को सबसे पहले यूएई पहुचेंगे और राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे।

नेपाल सरकार (Government of Nepal) ने अपना पहला नीति कार्यक्रम पेश किया है. इसमें देश को बड़े आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र (Spiritual Tourism Center) के रूप में विकसित करने पर जोर दिया गया है. सरकार ‘देवभूमि नेपाल’ (Land of the Gods Nepal) अभियान चलाकर नेपाल की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को दुनिया भर तक पहुंचाना चाहती है. सोमवार को नेपाल की संसद में राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने सरकार का यह नीति कार्यक्रम पेश किया. इसमें धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पर्यटन को खास प्राथमिकता दी गई है. सरकार का मानना है कि नेपाल की आस्था, संस्कृति और परंपराएं दुनिया भर के लोगों को आकर्षित कर सकती हैं और इससे पर्यटन के साथ-साथ देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी.

असम (Assam) विधानसभा चुनाव में BJP नेतृत्व वाले एनडीए (NDA) की शानदार जीत के बाद हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने राज्य के मुख्यमंत्री (CM) के रूप में दूसरी बार शपथ ग्रहण कर ली है. उन्हें राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. उनके साथ चार मंत्रियों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. इसके साथ ही हिमंता असम के पहले गैर-कांग्रेसी नेता बन गए हैं जो लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद संभाल रहे हैं. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद हैं.

5. देश में नहीं है तेल की कमी, पेट्रोलियम मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट

केंद्रीय तेल मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Union Oil Minister Hardeep Singh Puri) ने 12 मई को कहा कि सरकार ने एलपीजी का प्रोडक्शन पहले के लगभग 35,000 टन से बढ़ाकर 55,000-56,000 टन कर दिया है. उन्होंने जोर देकर कहा कि देश में कहीं भी फ्यूल की कोई कमी नहीं है. मंत्री ने यह भी संकेत दिया कि फ्यूल की कीमतों में इजाफा हो सकता है, लेकिन उन्होंने उन अटकलों को खारिज कर दिया कि सरकार ने हाल ही में संपन्न हुए राज्यों के चुनावों के कारण कीमतों में किसी भी बदलाव को टाल दिया था. बता दें कि 10 मई को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक कार्यक्रम में देश को सलाह दी थी कि पेट्रोल और डीजल का यूज कम से कम करें. कार पूलिंग का उपयोग करें. पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें. ताकि कच्चे तेल का इंपोर्ट कम किया जा सके और देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर कम असर पड़ सके. जिसके बाद आम लोगों में चिंता बढ़ गई थी कि क्या देश में पेट्रोल और डीजल की कमी होने वाली है? अब जब तेल मंत्री का बयान आया है, तो थोड़ी राहत महसूस की जा सकती है.

6. अवैध खनन और पशु तस्करी पर कड़े एक्शन की तैयारी, CM शुभेंदु ने अधिकारियों को दिया निर्देश

पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने मुख्यमंत्री का पद संभाल लिया है। इसके साथ ही सरकार में शामिल मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी हो गया है। सीएम पद संभालते ही शुभेंदु अधिकारी एक्शन मोड में हैं और एक के बाद एक बड़े फैसले ले रहे हैं। अब जानकारी सामने आई है कि सीएम शुभेंदु ने अधिकारियों को राज्य भर में कथित गिरोहों की गतिविधियों, अवैध रेत और कोयला खनन और मवेशी तस्करी पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। पश्चिम बंगाल सचिवालय के एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि सीएम शुभेंदु अधिकारी ने एक बैठक में अवैध गतिविधियों की कड़ी निगरानी की आवश्यकता पर जोर दिया है।


  • 7. NEET Paper Leak मामले में बड़ा खुलासा, राजस्थान नहीं महाराष्ट्र से लीक हुआ पेपर

    NEET पेपर लीक मामले (NEET Paper Leak Case) में बड़ा खुलासा हुआ है। पेपर लीक का नासिक कनेक्शन सामने आया है। लीक पेपर की पहली कॉपी नासिक में बनी थी। नासिक में छपने से पहले ही पेपर लीक हो गया था। हाथ से लिखा पेपर पहले हरियाणा के गुरुग्राम आया था। ग्रुरुग्राम में डॉक्टर के पास लीक पेपर आया था। NEET पेपर लीक मामले में का ट्रैवल रूट सामने आया है। नासिक में छपने से पहले ही पेपर लीक हो गया था। नासिक से लीक पेपर हरियाणा के गुरुग्राम आया था। हरियाणा में लीक पेपर के 10 सेट बने थे। हरियाणा के बाद लीक पेपर राजस्थान के जयपुर पहुंचा। जयपुर से जमवारामगढ़ फिर सीकर पहुंचा। जम्मू-कश्मीर, बिहार, और लीक पेपर केरल तक पहुंचा। केरल के बाद आंध्र प्रदेश और उत्तराखंड पहुंचा।

    8. ‘कार्यकर्ता जिम्मेदार बने और फिजूलखर्ची से बचें’, 200 गाड़ियों के काफिले पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की नसीहत

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की ईंधन बचत संबंधी अपील के बीच मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) भाजपा (BJP) में नेताओं के अलग-अलग अंदाज चर्चा का विषय बन गए। एक ओर पाठ्यपुस्तक निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष सौभाग्य सिंह ठाकुर 200 से अधिक वाहनों के काफिले के साथ भोपाल पहुंचे, तो वहीं दूसरी ओर मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण सिंह ई-रिक्शा से पदभार ग्रहण करने पहुंचे। इस पूरे घटनाक्रम के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल (Hemant Khandelwal) का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री की अपील का पालन करने और ईंधन बचाने की नसीहत दी है।


  • 9. कूनो नेशनल पार्क में चार चीता शावक मृत मिले, एक महीने में उजड़ गया कुनबा

    मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के श्योपुर (Sheopur) स्थित कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां मादा चीता KGP12 के चारों शावक मृत पाए गए हैं। 12 मई की सुबह मॉनिटरिंग टीम जब श्योपुर टेरिटोरियल डिवीजन के जंगल क्षेत्र में पहुंची, तो मांद के पास शावकों के शव पड़े मिले। वन विभाग के अनुसार, शावकों के शव आंशिक रूप से क्षत-विक्षत हालत में मिले हैं। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी जंगली शिकारी जानवर ने इन पर हमला किया होगा।

    10. तमिलनाडु में बढ़ी सियासी हलचल, CM विजय ने AIADMK के बागी विधायकों से की मुलाकात

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय (Tamil Nadu Chief Minister C. Joseph Vijay) ने मंगलवार को AIADMK के बागी विधायकों (AIADMK rebel MLAs) से मुलाकात की। इस दौरान EPS के विरोधी सीवी शणमुगम ने कहा कि उनका गुट TVK का समर्थन करने के लिए तैयार है। माना जा रहा है कि 30 AIADMK विधायक बागी खेमे में हैं। इस खेमे ने 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन के बाद पार्टी प्रमुख एडप्पादी के. पलानीस्वामी के नेतृत्व पर सवाल उठाए थे। इन चुनावों में पार्टी ने 164 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिनमें से उसे केवल 47 सीटों पर ही जीत मिली थी।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved