img-fluid

अवैध खनन और पशु तस्करी पर कड़े एक्शन की तैयारी, CM शुभेंदु ने अधिकारियों को दिया निर्देश

May 12, 2026

डेस्क। पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री का पद संभाल लिया है। इसके साथ ही सरकार में शामिल मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी हो गया है। सीएम पद संभालते ही शुभेंदु अधिकारी एक्शन मोड में हैं और एक के बाद एक बड़े फैसले ले रहे हैं। अब जानकारी सामने आई है कि सीएम शुभेंदु ने अधिकारियों को राज्य भर में कथित गिरोहों की गतिविधियों, अवैध रेत और कोयला खनन और मवेशी तस्करी पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।


  • पश्चिम बंगाल सचिवालय के एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि सीएम शुभेंदु अधिकारी ने एक बैठक में अवैध गतिविधियों की कड़ी निगरानी की आवश्यकता पर जोर दिया है। उन्होंने ये सुनिश्चित करने को कहा कि शासन राजनीतिक प्रतिशोध से मुक्त रहे। सीएम शुभेंदु ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में जारी कथित साम्राज्यवादी राज को खत्म किया जाए। इसके अलावा उन्होंने अवैध रेत खनन और कोयला खनन के खिलाफ भी तुरंत कार्रवाई का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बैठक में बीरभूम के अधिकारियों को विशेष निर्देश दिया है और जिले में कड़ी निगरानी रखने के लिए कहा है।

    सीएम शुभेंदु ने सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अवैध मवेशी तस्करी के खिलाफ निगरानी को कड़ा किया जाए और ऐसे काम को तुरंत रोका जाए। इसके अलावा सीएम शुभेंदु ने पुलिस से कहा है कि वे आदतन अपराधियों की पहचान करें और उनके खिलाफ कार्रवाई करें। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा में कथित तौर पर शामिल लोगों का पता लगाने का भी निर्देश दिया गया है।

    Share:

  • चीन खुलेआम ऐसा क्या कर रहा है, जिसके लिए वर्ल्ड बैंक के पूर्व चीफ ने कहा- 'तुरंत बंद करो ये काम'

    Tue May 12 , 2026
    बीजिंग। वैश्विक खाद्य और उर्वरक संकट के बीच चीन एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गया है। वर्ल्ड बैंक के पूर्व अध्यक्ष डेविड मालपास ने चीन पर खाद्य पदार्थों और उर्वरकों की जमाखोरी करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उसे तुरंत अपने भंडार बढ़ाने का काम बंद करना चाहिए। उन्होंने कहा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved