img-fluid

हाथ जोड़कर गुजारिश करती हूं कि… तलाक की खबरों पर मौनी रॉय ने तोड़ी चुप्पी

May 13, 2026

डेस्क: टीवी और फिल्म एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपने निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. कुछ वक्त पहले पता चला कि उन्होंने अपने पति सूरज नांबियार को इंस्टाग्राम पर अनफोलो कर दिया है. उनके पति सूरज ने भी उन्हें अनफोलो किया हुआ है. इन सब के बीच दोनों के रिश्तों में खटास की चर्चा होने लगी. कहा यहां तक जाने लगा कि मौनी और सूरज की शादी टूट रही है. इन तमाम कयासों और रिपोर्ट्स के बीच अब मौनी रॉय ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बुधवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना रिएक्शन दिया है.


  • मौनी रॉय और सूरज की शादी करीब 4 साल पहले हुई थी. दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर किया करते थे. पर दोनों ने जब सोशल मीडिया पर ही एक दूसरे को अनफोलो कर दिया, तो रिश्ते बिगड़ने की चर्चा आम हो गई. सोशल मीडिया पर लोग तरह तरह की बातें लिखने लगे. इस बीच मंगलवार को सूरज नांबियार ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट ही डिलीट कर दिया. रिश्ते खराब होने की चर्चा जब अपने चरम पर पहुंची तो मौनी का बयान सामने आया है.

    मौनी रॉय ने बुधवार दोपहर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर हाथ जोड़ने की इमोजी के साथ लिखा, “तमाम मीडिया हाउसेस से विनम्र निवेदन है कि झूठी बातें न छापें और हमें स्पेस और प्राइवेसी दें.” इसके साथ ही उन्होंने हाथ जोड़ कर प्लीज़ भी लिखा है. यानी मौनी नहीं चाहतीं कि किसी भी बात को कंफर्म किए बिना कुछ लिखा या छापा जाए.

    Share:

  • मध्य भारत के सबसे बड़े मैथ्स कैलकुलेशन महाकुंभ में विनर वर्ल्ड एबाकस का शानदार प्रदर्शन

    Wed May 13 , 2026
    नई दिल्ली। युसिमास मध्य प्रदेश (Yusimas, Madhya Pradesh) द्वारा आयोजित मध्य भारत की सबसे बड़ी अबेकस एवं मेंटल मैथ्स प्रतियोगिता (Abacus and Mental Math Competition) में विनर वर्ल्ड अबेकस रतलाम / उज्जैन के बच्चों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के लगभग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved