img-fluid

Golmaal 5 में अक्षय कुमार की एंट्री, छोटी शूटिंग में मिली बड़ी रकम

May 16, 2026
नई दिल्ली। कॉमेडी (comedy)और एंटरटेनमेंट (entertainment)से भरपूर गोलमाल(Golmaal) फ्रेंचाइजी(franchise) अब अपने पांचवें पार्ट के साथ लौट रही है। इस बार फिल्म में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, क्योंकि अजय देवगन (Ajay Devgn)और पुरानी स्टारकास्ट के साथ अब अक्षय कुमार (Akshay Kumar)भी नजर आने वाले हैं। फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है, लेकिन अब सबसे ज्यादा चर्चा अक्षय कुमार की फीस को लेकर हो रही है।
अक्षय कुमार को मिली इतनी फीस
रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षय कुमार ने गोलमाल 5 के लिए लगभग 18 से 22 दिनों की शूटिंग की है। इसके बदले उन्हें करीब 35 से 40 करोड़ रुपये फीस दी गई है। कहा जा रहा है कि यह रकम फिल्म के लीड स्टार Ajay Devgn की फीस से भी ज्यादा है। हालांकि खबरों के मुताबिक अजय देवगन फिल्म से प्रॉफिट शेयरिंग मॉडल पर जुड़े हुए हैं, इसलिए उनकी कमाई बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर भी निर्भर करेगी।

 फिल्म में दिखेगा अक्षय का नया अवतार
Akshay Kumar इस फिल्म में एक बिल्कुल अलग लुक में दिखाई देंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह गंजे अवतार में नजर आएंगे और उनका किरदार काफी दमदार और सीरियस होगा। इससे पहले फिल्म हाउसफुल 4 में भी उनका गंजा लुक देखने को मिला था, लेकिन वह कॉमिक अंदाज में था।

 20 साल पुरानी है गोलमाल फ्रेंचाइजी
गोलमाल फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2006 में हुई थी। इसके बाद गोलमाल रिटर्न्स, गोलमाल 3 और गोलमाल अगेन ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की। निर्देशक Rohit Shetty ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि यह फ्रेंचाइजी उनके करियर का सबसे अहम हिस्सा रही है।

अक्षय बोले- अजय ही फिल्म के असली हीरो
अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि फिल्म के मुख्य हीरो अजय देवगन ही हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी तरह की असुरक्षा नहीं है और उनके लिए कहानी ज्यादा मायने रखती है।


  • अक्षय की आने वाली बड़ी फिल्में
    गोलमाल 5 के अलावा अक्षय कुमार जल्द ही कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं, जिनमें:
    Welcome to the Jungle
    Hera Pheri 3
    Haiwaan
    जैसी फिल्में शामिल हैं।

    Share:

  • गाजा में इस्राइल का बड़ा हवाई हमला, हमास के शीर्ष कमांडर को बनाया निशाना

    Sat May 16 , 2026
    गाजा पट्टी। इस्राइली सेना (Israeli Army) ने शुक्रवार शाम गाजा शहर में बड़ा हवाई हमला करते हुए हमास की सैन्य शाखा कासिम ब्रिगेड के प्रमुख इज्ज अल-दीन अल-हद्दाद को निशाना बनाया। इस्राइल के प्रधानमंत्री (Benjamin Netanyahu) और रक्षा मंत्री (Israel Katz) ने हमले की आधिकारिक पुष्टि की है। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved